गिरधर नगर-आसींद में वितरित किये मास्क एवं सैनिटाइजर-भीलवाडा
गिरधर नगर-आसींद में वितरित किये मास्क एवं सैनिटाइजर
भीलवाड़ा:- गिरिधर नगर, मोड का निंबाहेड़ा आसींद में ग्रामीणों को हरी सेवा धर्मशाला ट्रस्ट एवं सेवा भारती के संयुक्त तत्वधान में नरेश पारीक ने मास्क, रुमाल सैनिटाइजर, बिस्किट आदि वितरित किये।
वितरण कार्यक्रम में नरेश पारीक ने बताया कि महामंडलेश्वर बाबा हंसराम जी के सानिध्य मे “सुख चाहो तो सेवा करो , सुख चाहो तो सिमरन करो” के तहत जिले में चलाए जा रहे “करोना महामारी से बचाव एवं कोई भूखा ना सोए” विचार के अंतर्गत आज गिरिधर नगर ग्रामवासियो को सामग्री वितरित की गई। पिछले दिनों इस क्षेत्र में कई श्रमिक बाहर से आए थे। उस संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणो को मास्क और सैनिटाइजर सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान किशोर न्याय बोर्ड सदस्य नरेश पारीक ने ग्रामीणों को मास्क एवं सेनेटाइजर देते हुए उन्हें कोविड-19 के बारे में जानकारी दी। साथ ही नियमित रूप से अपने हाथ धोने और सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने की बात रखी।
कार्यक्रम में गांव के मोतबीर बालूनाथ योगी, तेजुनाथ, भोमनाथ, लाला नाथ, मदन, मोनू, सुरेश, नारायण, लदीबाई, गीता, पताशी बाई एवं गांव के अन्य लोग उपस्थित थे।
The post गिरधर नगर-आसींद में वितरित किये मास्क एवं सैनिटाइजर-भीलवाडा appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%bf/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25a7%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%2586%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a6-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25bf
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें