#Indianrailways#kota_rail निवाई की जगह भवानीमंडी पहुंची नाबालिक, पिता को सौंपा Rail news : निवाई जाने की जगह एक नाबालिग मंगलवार को भवानीमंडी स्टेशन जा पहुंची। कोटा में मंगलवार को इस लड़की को पिता के सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ ने बताया कि भवानी मंडी स्टेशन पर खड़ी कामाख्या-गांधीधाम (09452) ट्रेन के समय गश्त के दौरान कांस्टेबल अरुण कौशिक को करीब 13 साल की एक नाबालिग लड़की घबराई हुई बदास हालत में मिली। पूछताछ में इस लड़की ने अरुण को बताया कि उसे निवाई जाना था लेकिन वह गलत ट्रेन में बैठ कर यहां पहुंच गई। पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह सवाई माधोपुर में रहती है। इसके बाद अरुण ने लड़की से नंबर लेकर उसके पिता को मामले की जानकारी दी। इसके बाद आरपीएफ ने कोटा पहुंचकर लड़की को चाइल्डलाइन के हवाले कर दिया। बाद में चाइल्ड लाइन ने पूछताछ के बाद लड़की को पिता को सौंप दिया।


via Instagram https://instagr.am/p/CrzzJZws64L/

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली