#indianrailways #kota_rail प्लेटफॉर्म पर फैला ट्रेन से निकला पानी, यात्री फिसले Rail news. कोटा स्टेशन पर खड़ी जोधपुर-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस से ओवरफ्लो होकर बड़ी मात्रा में पानी मंगलवार को प्लेटफार्म नंबर दो पर फैल गया। इसके चलते कई यात्री फिसल गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्टेशन निवासी नीरज सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी को छोड़ने स्टेशन गया था। इस दौरान वह भी पानी से फिसल गया। गनीमत रही कि कोई गंभीर चोट नहीं लगी। कर्मचारियों ने बताया कि स्टेशन पर ट्रेन से इस तरह पानी बहना कोई नई बात नहीं है। प्लेटफार्म पर आए दिन ऐसे नजारे आसानी से देखे जा सकते हैं। जल्दबाजी में पानी पर फिसल यात्री कई बार गिर भी जाते हैं। कर्मचारियों ने बताया कि व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है।


via Instagram https://instagr.am/p/CsgNOTVMUwu/

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी