चुनाव प्रभारी रांका ने 22 प्रत्याशियों के साथ बनाई रणनीति

बीकानेर

श्री करणपुर नगर पालिका चुनाव प्रभारी महावीर रांका ने शुक्रवार को भाजपा के 22 प्रत्याशियों के साथ मीटिंग कर चुनावी प्रचार-प्रसार की रणनीति तय की। चुनाव प्रभारी महावीर रांका ने उपस्थित प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा कार्यकर्ता को तवज्जो दी है, हमारा उद्देश्य जनहित कार्य का रहना चाहिए।

मंडल अध्यक्ष रविन्द्र ने बताया कि चुनाव प्रभारी रांका द्वारा सभी प्रत्याशियों को प्रचार-प्रसार सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश छाबड़ा, राजन तनेजा, नीलू, अशोक बंसल, गोविन्द गुप्ता, ओम राजपुरोहित सहित नगर भाजपा करणपुर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पोस्ट चुनाव प्रभारी रांका ने 22 प्रत्याशियों के साथ बनाई रणनीति पहले G News Portal पर दिखाई दिया।



https://ift.tt/3qtOC0Y

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली