जालोर की पूर्ण खबरें ।
जालोर।
जिले में अब तक कुल संदिग्ध- 40323
कुल पॉज़िटिव- 584
कुल नेगेटिव- 36009
रिपोर्ट आनी बाकी- 2330
संक्रमित मरीजों की मौत- 3
जालोर।
जिले में अब तक कोरोना संदिग्ध 40323 सैंपल लिए गए, जिसमें 36009 जनों की रिपोर्ट आई नेगेटिव, जिसमें से 3 मरीजों की हो चुकी हैं मौत, अब 2330 सेंपलों की रिपोर्ट आना शेष बाकी, जिले में अब तक 584 मरीज कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।
जालोर।
कोरोना के तीन गुणा मरीज बढ़े, 30 और संक्रमित मिले, 30 जून तक जिले में 29 हजार 837 सैंपल में 299 संक्रमित, तो वही 1 जुलाई से 12 जुलाई तक 10 हजार 450 सैंपल में 285 कोरोना पॉजिटिव मिले, रविवार को यहां मिले 30 नए संक्रमित, सबसे अधिक भैसवाड़ा में 8, कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने कोविड केयर सेंटर का लिया जायजा, चांदराई में 7 और पॉजिटिव, कुछ लोग पंडित के संपर्क में आने से हुए संक्रमित।
जालोर।
रानीवाड़ा खुर्द में गारगड़ा पर्वत, जहां 250 वृक्षों से प्राप्त होते हैं बिल्वपत्र, श्रावण में प्रतिदिन डेढ़ लाख बिल्वपत्रों से होता है भगवान शिव का रुद्राभिषेक, बिना पानी की उपलब्धता के भी पनपते हैं वृक्ष, बिना जल स्रोत के भी अस्तित्व कायम।
जालोर।
राजपूत समाज ने 30 साल पहले मृत्युभोज के खिलाफ छेड़ी मुहिम, 84 गांवों में खुद ही अफीम जैसी कुप्रथा पर लगाई थी रोक, आहोर में लोगों को किया जागरूक, छात्र बोले बंद हो कुरीति, बैठक में जताया विरोध, वही जसवंतपुरा में भी सुथार समाज ने मृत्युभोज बंद करने का लिया निर्णय, तो भीनमाल में गोस्वामी समाज ने मृत्युभोज बंद करने का लिया निर्णय।
जालोर।
लॉकडाउन मां के लिए बना वरदान, जिला प्रशासन के प्रयासों ने 12 वर्ष आयु में बिछड़े बेटे को 15 साल बाद मां से मिलाया, झारखंड निवासी युवक 15 साल पहले हुआ था गुम, रानीवाड़ा रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालत में मिला, जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता व रानीवाड़ा उपखंड अधिकारी प्रकाश चन्द अग्रवाल ने बच्चे को परिजनों से मिलाया।
जालोर।
तुलसी का धार्मिक महत्व के साथ औषधीय उपयोग में सर्वोत्तम, भीनमाल में वृहद तुलसी रोपण एवं संरक्षण जागरूकता अभियान का शुभारंभ, तुलसी रोपण व संरक्षण के तहत सिर पर तुलसी लेकर पहुंची महिलाएं।
जालोर।
आहोर के बाला में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन, नरेगा कार्यस्थल पर हुआ जागरूकता शिविर का आयोजन, विधिक सेवा प्राधिकरण जालौर के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नरेंद्रसिंह ने नरेगा स्थल पर कोविड-19 महामारी एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के दिए निर्देश।
जालोर।
कोविड सेंटर में उपयोग लिए जाने वाले पीपीई किट भैसवाडा नदी क्षेत्र में मिले, भैसवाड़ा में कोविड केयर सेंटर बना हुआ हैं, चिकित्सकों द्वारा इन पीपीई किट का करते हैं उपयोग, प्रदीप कुमार मालवीय तहसीलदार आहोर ने कहा वाहन से ले जाते समय गिरा।
The post जालोर की पूर्ण खबरें । appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a3-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a5%a4/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2582%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a3-%25e0%25a4%2596%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a5%25a4
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें