शव बरामद-खण्डार

शव बरामद

सवाई माधोपुर 27 जुलाई 2020

सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखण्ड क्षेत्र में राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा को जोड़ने वाली चम्बल नदी पर बने पाली पुल से दो दिन पूर्व चम्बल नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव आखिर कार आज बहरावंडा खुर्द चौकी पुलिस ने बरामद कर लिया । युवक का शव पाली पूल से करीब 100 मीटर दूर चम्बल नदी में क्षतविक्षित हालत में मिला , पुलिस ने शव कब्जे में लिया और बहरावंडा अस्पताल पहुंचाया जहाँ पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के दांतरदा का निवासी रामलखन काफी समय से बीमार था और दो दिन पूर्व अपने भाई गोलू के साथ अपना इलाज कराने के लिए मोटरसाइकिल से अपने गांव दांतरदा से सवाई माधोपुर जा रहा था । इसी दौरान चम्बल स्थित पाली पुल पर मोटरसाइकिल पर अपने भाई गोलू के पीछे बैठा रामलखन चलती मोटरसाइकिल से कूद गया और भाई कुछ समझ पाता इससे पहले ही रामलखन में पाली पूल से चम्बल में छलांग लगा दी । भाई के यू चम्बल में कूदने को लेकर रामलखन का भाई गोलू जोर जोर से चिल्लाया और मौके पर आस पास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई । घटना के बाद से ही रामलखन के शव की तलाश में राजस्थान पुलिस एंव मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा एसडीआरएफ की मदद से चम्बल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है । मगर पुलिस को सर्च ऑपरेशन में सफलता नही मिली । मगर आज सुबह अचानक रामलखन का शव चम्बल किनारे तैरता हुवा दिखाई दिया । जिसे बहरावंडा पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया ।

The post शव बरामद-खण्डार appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b6%e0%a4%b5-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%a6-%e0%a4%96%e0%a4%a3%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%b0/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b6%25e0%25a4%25b5-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25a6-%25e0%25a4%2596%25e0%25a4%25a3%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली