ट्रैक्टर चोरी के आरोपी गिरफ्तार-मलारना डूंगर
ट्रैक्टर चोरी के आरोपी गिरफ्तार
सवाई माधोपुर 27 जुलाई 2020
सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के रघुवंटी गांव से शुक्रवार रात चोरी हुए ट्रैक्टर को मलारना डूंगर थाना पुलिस ने बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर करमोदा गांव के समीप रिमझिम होटल के पास से चोरी के ट्रैक्टर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया है ।मलारना डूंगर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने 24 जुलाई की रात रघुवंटी गांव में रूपेंद्र मावई के कृषि फार्म से ट्रैक्टर चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ट्रैक्टर को बेचने की फिराक में सवाई माधोपुर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी करमोदा निबसी फिरोज व रघुवंटी निवासी अजहरुद्दीन रघुवंटी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। थाना अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर चोर गिरोह में अन्य लोगों के शामिल होने की भी आशंका है। जिसके चलते दोनों आरोपियों से पुलिस सख्ती से पूछताछ करने में जुटी हुई।
The post ट्रैक्टर चोरी के आरोपी गिरफ्तार-मलारना डूंगर appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%bf/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%259f%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2588%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%259f%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%259a%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%2586%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25bf
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें