सपोटरा के पूर्व उपखंड अधिकारी अंशुल कुमार सिंह की देर रात सड़क दुर्घटना में हुई मौत
#दर्दनाक_हादसा
नेकदिल, निडर, निष्पक्ष, ईमानदार छवि के सपोटरा के पूर्व उपखंड अधिकारी अंशुल कुमार सिंह की देर रात सड़क दुर्घटना में हुई मौत।
सपोटरा-फतेहगढ़ एसडीएम अंशुल कुमार सिंह 36 वर्ष की रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
आरएएस के 2019 बैच के अधिकारी अंशुल मूलतः जयपुर के थे 25 दिन पहले 2 जुलाई को ही उन्हें पहली पोस्टिंग मिली थी इससे पहले वह करौली जिले में प्रशिक्षु आरएएस के रूप में कार्यरत थे।
करौली जिले के उपखंड सपोटरा में उपखंड अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे अंशुल कुमार सिंह का स्थानांतरण कुछ दिनों पूर्व फतेहगढ़ जैसलमेर हुआ था। देर रात वे अपने परिवार के साथ जैसलमेर से फतेहगढ़ की तरफ जा रहे थे जैसलमेर से निकलते ही करीब 4 किलोमीटर बाद बाड़मेर रोड पर उनका सरकारी वाहन एक ट्रक से भिड़ गया। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि एसडीएम अंशुल कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई तथा गाड़ी में सवार उनकी पत्नी मीनाक्षी, इकलौता बेटा सहित ड्राइवर गंभीर घायल हो गया।
हादसे में एसडीएम अंशुल कुमार सिंह के बेटे को भी चोटें आई है।
पत्नी इकलौता बेटा और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
फतेहगढ़ एसडीएम अंशुल कुमार सिंह जैसलमेर से वापस फतेहगढ़ की तरफ जा रहे थे रविवार को अवकाश होने के चलते वे अपने घर गए थे सोमवार को उन्हें सुबह ऑफिस जाना था जिसके चलते देर रात को ही घर से वापस फतेहगढ़ के लिए रवाना हो गए जैसलमेर से निकलने के साथ ही 4 किलोमीटर बाद देर रात करीब 11:30 बजे उनकी सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका इकलौता बेटा पत्नी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।
The post सपोटरा के पूर्व उपखंड अधिकारी अंशुल कुमार सिंह की देर रात सड़क दुर्घटना में हुई मौत appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%259f%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2582%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b5-%25e0%25a4%2589%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%2596%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a1-%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%25a7%25e0%25a4%25bf
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें