पानी के लिए प्रदर्शन-गंगापुर सिटी

पानी के लिए प्रदर्शन ।

सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी कस्बे में अनाज मंडी के आप पास की कॉलोनियों में व्याप्त पानी की समस्या को लेकर आज स्थानीय महिलाओं में जलदाय विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया । महिलाओं का कहना है कि कॉलोनी में विगत 4-5 महीनों से नलों में पानी नही आ रहा , वही जलदाय विभाग द्वारा पेयजलापूर्ति के लिये चलाये जा रहे पानी के टेंकरों को भी 20 दिन पूर्व बन्द कर दिया गया । ऐसे में कॉलोनी में पेयजल संकट गहरा गया । घरों में पीने तक के लिए पानी नही आ रहा । दूर दराज से जैसे तैसे पानी लेकर लोग अपना गुजारा कर रहे है । महिलाओं का कहना है कि कोरोना को लेकर सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के हिसाब से लोगो कक दिन में कई कई बार साबुन से हाथ धोने है पर कॉलोनी के किसी भी घर मे पीने के लिए है पानी नही मिल रहा तो दिन में कई कई बार हाथ कहाँ धोएं , महिलाओं के प्रदर्शन की सूचना पर जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुचे और बामुश्किल महिलाओं से समझाई की और आगामी 6 दिन में कॉलोनी में पेयजलापूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया तब जाकर कही महिलाओं का गुस्सा शांत हुवा । महिलाओं का कहना था कि अगर आगामी 6 दिन में पानी सप्लाई नही हुई तो महिलाएं क्षेत्र की पानी की टँकी पर जाकर प्रदर्शन करेंगी जिसकी जिम्मेदारी जलदाय विभाग और प्रशासन की होगी ।

देखें वीडियो 👇👇👇👇

The post पानी के लिए प्रदर्शन-गंगापुर सिटी appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%258f-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b6%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25be

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली