संजीवनी योजना आई काम,कान पर लगे टैग की मदद से 5 भैंसों का मिला मालिक।-वज़ीरपुर
केंद्र सरकार की पशु
संजीवनी योजना आई काम,कान पर लगे टैग की मदद से 5 भैंसों का मिला मालिक।
वज़ीरपुर, सवाई माधोपुर जिले के वज़ीरपुर उपखण्ड के समीप के गांव बड़ौली में टोंक से गायब हुई पाँच भैंस पायी गयी। जिनका टैग की मदद से मालिक का पता लगाकर उसे वापिस लौटा दिया गया।पंद्रह जुलाई से गायब हुई भैंस चरते चरते लगभग अस्सी किलोमीटर दूर वज़ीरपुर के बड़ौली गाँव मे आ पहुँची।
बडौली निवासी हरकेश मीणा ने बताया कि तीन चार दिन पूर्व खेतों में नुकसान करती हुई पाँच भैंस मिली थी। जिनको खेतों से भगा दिया लेकिन वापिस आ गयी।गांव में सूचना के बाद किसी की न होने पर खुद घर में बाँध ली और उनको चारा पानी भी खिलाया। उसको सोशल मीडिया पर वायरल करने पर कानों में टैग लगा होने के कारण पशु चिकित्सक को सूचित किया।पशु चिकित्सक डॉ सुरेश मीणा ने जानकारी करने के बाद उसका पता किया तो टोंक के ललवाड़ी, तहसील निवाई ,रामजीलाल धोबी की होना पाया गया। सूचना करने पर रविवार को सुबह ग्रामीणों के समक्ष एवं पशु चिकित्सकों की उपस्थिति में एवं देवालाल सरपंच ललवाड़ी की उपस्थिति में मालिक रामजीलाल धोबी को बिना किसी खर्चा लिए लौटा दी गई। हरकेश मीणा ने खुद ही सारी पहल कर के एक गरीब पशुपालक को उनके पशु लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। पशु चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ सुरेश मीणा ने बताया कि टैग की जानकारी करने के बाद मालिक से भैंसों की पूर्ण जानकारी एवं पूछताछ करने के साथ दस्तावेज जाँच करने के बाद ही सौंपा गया।
मीणा ने कहा कि टैग का विशेष महत्व है जिसे टीका लगते समय और बीज डालते समय लगाया जाता है।उसके बाद सारा डाटा ऑनलाइन कर दिया जाता है। टैग लगाने की केंद्र सरकार की पशु संजीवनी योजना है जिसके अंतर्गत सभी पशुओं को कानों पर टैग लगाया जा रहा है। जिन्होंने नहीं लगवाया है उनको लगवा लेना चाहिये। जिससे अपने पशु के बारे में पूर्ण जानकारी मिल सके।गुम हो जाने पर टैग की मदद से पता लगाया जाता है।
लगभग दो लाख रूपए की भैंस मिलने के बाद मालिक रामजीलाल धोबी एवं उसके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बड़ौली निवासी हरकेश मीणा का बहुत आभार जताया । वहीं सरपंच ने भी आभार जताया। हरकेश मीना के इस कार्य से सारे गाँव मे प्रशंसा हो रही है। ऐसा कार्य कर के उसने गाँव का नाम भी रोशन किया है। टोंक जिले के ललवाडी गांव के सरपंच देवा लाल ने चिकित्सक सहित गांव के लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप जैसे लोगों से ही ईमानदारी जिन्दा है।
The post संजीवनी योजना आई काम,कान पर लगे टैग की मदद से 5 भैंसों का मिला मालिक।-वज़ीरपुर appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%259c%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25af%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2586%25e0%25a4%2588-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%25aa
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें