दौलतपुरा में कारगिल विजय दिवस पर 51 युवाओ ने किया रक्तदान-भीलवाड़ा
दौलतपुरा में रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं में दिखा उत्साह
दौलतपुरा में कारगिल विजय दिवस पर 51 युवाओ ने किया रक्तदान
शाहपुरा -(मूलचन्द पेसवानी)
शाहपुरा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत मुख्यालय दौलतपुरा में रविवार को बालाजी युवा मंडल की ओर से सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन की मुहिम पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दिन भर चले शिविर में क्षेत्र के युवाओं में काफी उत्साह दिखा। शिविर में 51 जनों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। जिसमें 51 यूनिट रक्तदान कर भारत माता के वीर जवानों को समर्पित किया गया ।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ सरपंच ओमप्रकाश वैष्णव ने सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन सचिव गोपाल विजयवर्गीय, भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट रामलाल जाट, अधिवक्ता शोभागमल कुमावत, नवग्रह आश्रम मीडिया प्रभारी मूलचंद पेसवानी, समाजसेवी मिश्रीदास वैष्णव, जीव दया सेवा समिति के संयोजक अत्तू खां कायमखानी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया ।
बालाजी युवा मंडल के युवाओं में रक्तदान के प्रति काफी उत्साह देखा गया। सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन की ओर से सभी रक्तवीरों को प्रमाणपत्र भी भेंट किये गये। शिविर प्रभारी नारायण कुमावत, दिलखुश वैष्णव ने बताया कि शिविर में वार्ड पंच मिश्रीलाल बैरवा, रामनिवास गुजर ,वार्ड पंच रामजस जाट, महावीर वैष्णव, राजू कुमावत, मूकेश कुमावत, गणपत बैरवा सहित सभी ग्रामवासियों ने बढ़चढ़कर भाग लेते हुए शिविर को सफल बनाया। प्रथम बार आयोजित रक्तदान शिविर में 30 युवाओ ने प्रथम बार रक्तदान किया।
सचिव गोपाल विजयवर्गीय ने कहा कि प्रत्येक पंचायत रक्त पंचायत बनाने की मुहिम में आज शाहपुरा सहित जिले में तीन रक्तदान शिविर आयोजित किये गये है। दौलतपुरा में बालाजी युवा मंडल के माध्यम से युवाओं में काफी जागृति आयी है तथा रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलाल जाट ने कहा कि इस प्रकार सकारात्मक कार्यो से ही लोगों में जागरूकता आयेगी। वो भी इस प्रकार के शिविर प्रत्येक पंचायत में हो, इसके लिए प्रयास करेगें।
सरपंच ओमप्रकाश वैष्णव ने कहा कि पंचायत में पहली बार हुए रक्तदान शिविर में भी पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं की संख्या ही 30 हो गयी। इस प्रकार के अच्छे कार्य करने से युवाओं में उत्साह है। सरपंच ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं की हौसला अफजाई की।
राउमावि दौलतपुरा में दिन भर के आयोजित शिविर में श्रीनवग्रह आश्रम मोतीबोर का खेड़ा की ओर से युवाओं को परिचय पुस्तिका आस्था और विश्वास का वितरण किया गया। इसके अलावा वहां पर कोरोना एडवाइजरी के आधार पर आश्रम की ओर से मास्क वितरित कर ग्रामीणों को दो गज की दूरी पर रहने के लिए जागरूक किया गया। शिविर में रक्तदाताओ एवं ग्रामीणों को नवग्रह आश्रम सेवा संस्थान की ओर से कोरोना जागरूकता का संदेश देते हुए निःशुल्क मास्क वितरित किये गए। रक्त संग्रहण महात्मा ग़ांधी ब्लड बैंक द्वारा किया गया। सभी रक्तदाताओ को रक्तदाता सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
The post दौलतपुरा में कारगिल विजय दिवस पर 51 युवाओ ने किया रक्तदान-भीलवाड़ा appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%af/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%258c%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25af
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें