आठ मोटरसाइकिल सहित कोतवाली पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार-दौसा

आठ मोटरसाइकिल सहित कोतवाली पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

दौसा – दुकान कोतवाली पुलिस ने 8 मोटरसाइकिल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस महा निरीक्षक एस सेघाथिर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह चौहान व  पुलिस व्रत अधिकारीसीओ  नरेंद्र इनखिया के सुपर विजन में थानाधिकारी दौसा कोतवाल राजेश मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन हो रही वाहन चोरी की वारदातों को रोकने व वाहन चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश प्रदान किए थे जिस पर थाना अधिकारी राजेश मीना के द्वारा स्पेशल टीम बनाकर मुखबिर की सूचना पर वाहन चोरी करने वाले व संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखी गई जिस पर 23 जुलाई को मुखबिर के द्वारा मिली सूचना कि 3 लोग बिना नंबर के मोटरसाइकिल पर घूम रहे हैं जो वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दे सकते हैं इतला  पर दौसा कोतवाल राजेश मीना  द्वारा विशेष टीम  मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर मुलजिम बाबूलाल पुत्र प्यार सिंह जाति मीणा उम्र 24 वर्ष निवासी नाहर खोर्रा थाना मेहंदीपुर बालाजी जिला दौसा, रामराज पुत्र मनहोरी  लाल जाति मीणा उम्र 19 साल निवासी कॉनेटी  थाना टोडाभीम जिला करौली व महेंद्र पुत्र शिवलाल जाति मीना उम्र 19 साल निवासी नाहर खोहरा थाना मेहंदीपुर बालाजी जिला दौसा को मैं मय  मोटरसाइकिल बिना नंबर की सहित गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो चोरी की कई वारदातें कबूल की गई और पूछताझ में बताया कि किस प्रकार वह चोरी करते थेकोतवाल राजेश मीणा में ने बताया कि  गिरफ्तार चोर गैंग के सदस्य अपने घर से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो या तीन सदस्य निकलते हैं तथा शहर में भीड़भाड़ वाले स्थान मोटरसाइकिल पार्किंग स्थल ,मैरिज लोन के आसपास घूमते रहते हैं  जो वाहन मालिक उनके सामने मोटरसाइकिल खड़ी करके अपने काम से चला जाता है तो एक उस पर नजर रखता है तथा दूसरा सदस्य मास्टर की से मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर गाड़ी लेकर फरार हो जाता है और उक्त चोरी की मोटरसाइकिल ₹3000से  4000 में में बेच देते हैं या चेचिस निकाल कर कुएं में डाल देते हैं और उसके पार्ट्स को दूसरे वार्डवाहन  में शिफ्ट कर देते हैं इस तरीके से यह चोर मोटरसाइकिल चोरी करते थे। 

देखें विडियो 👇👇👇👇

The post आठ मोटरसाइकिल सहित कोतवाली पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार-दौसा appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%86%e0%a4%a0-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a4%b5%e0%a4%be/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2586%25e0%25a4%25a0-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%259f%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2587%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25a4-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली