नाले में गिरने से व्यापारी हुवा घायल-गंगापुरसिटी
नाले में गिरने से व्यापारी हुवा घायल-गंगापुरसिटी
सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी में नगर परिषद की लापरवाही एक व्यापारी को भारी पड़ गई । नाले की सफाई के बाद नगर परिषद द्वारा नाले को कवर नही करके खुला छोड़ दिया गया । जिसके चलते मंडी का एक व्यापारी खुले नाले में बाइक सहित गिर गया । जिससे व्यापारी का हाथ फैक्चर हो गया । घायल व्यापारी का अस्पताल में उपचार चल रहा है । जानकारी के अनुसार मंडी व्यापारी सीताराम अपनी बाइक से कहीं जाने के लिए मंडी से जैसे ही बाहर निकला वैसे ही सामने से एक ट्रक आ गया । व्यापारी ने ट्रक से बचने के लिए अपनी बाइक को साइड में लिया तो वो ट्रक से तो बच गया और साइड में खुले पड़े नाले में बाइक सहित गिर गया और व्यापारी का हाथ फैक्चर हो गया । घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर परिषद के खिलाफ रोष व्याप्त है । व्यापारियों सहित स्थानीय लोगों ने शहर में खुले पड़े सभी नाली को कवर करने की मांग की है ।
देखें वीडियो 👇👇👇👇
The post नाले में गिरने से व्यापारी हुवा घायल-गंगापुरसिटी appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें