निजी कंपनी के मोबाइल टावर को लगाने का लोगों ने किया विरोध।
सवाई माधोपुर -उपखंड गंगापुर सिटी-निजी कंपनी के मोबाइल टावर को लगाने का लोगों ने किया विरोध।
एंकर- सवाई माधोपुर के उपखंड गंगापुर सिटी में वार्ड नंबर 32 व33 के लोगों ने एक निजी मकान में निजी कंपनी द्वारा लगाए जा रहे मोबाइल टावर को लेकर के विरोध प्रदर्शन किया ।रात को मकान मालिक और मोहल्ले के लोगों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई ।इस पर भी जब निर्माण कार्य नही रुका तो लोगों ने आज सुबह एसडीएम ऑफिस पहुंचकर एसडीएम विजेंद्र मीणा को ज्ञापन दिया। और निजी कंपनी द्वारा लगाए जा रहे मोबाइल टावर का विरोध करके काम रुकवाने की अपील की। वहीं एसडीएम विजेंद्र मीणा का कहना था कि नगर परिषद को पूर्व में ही सोच समझकर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करना चाहिए था तो लोगों को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता ।हालांकि फिलहाल एसडीएम की अनुशंसा पर कंपनी ने निर्माण कार्य रोक दिया है।
The post निजी कंपनी के मोबाइल टावर को लगाने का लोगों ने किया विरोध। appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b0/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%259c%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2587%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%259f%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25b0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें