ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों व व्यापारियों काे भारी परेशानी-फतेहगढ
फतेहगढ़ जैसलमेर
उपखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों व व्यापारियों काे भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले 48 घंटों से सांगड 132केवी जी एस एस जुड़े ग्रामीण क्षेत्र में बिजली से संबंधित सभी व्यापारिक कामकाज व सरकारी कामकाज भी प्रभावित हो गए। इसके साथ ही बिजली से संबंधित घरेलू कामकाज में भी ग्रामीणों काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बंद होने के चलते ग्रामीणों को छोटे छोटे कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा कई बार बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी गई लेकिन उसके बावजूद 132,के वी अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में रोष गहरा गया है।
फतेहगढ के कृषि बेल्ट में भी बिजली आपूर्ति ठप होने से किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन 132, के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों व किसानों को संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है।
सबसे बड़ा सवाल : आखिर कब आएगी बिजली :
फतेहगढ क्षेत्र में पिछले 48 घंटों से बिजली आपूर्ति ठप होने से अब हर किसी के मन में यह सवाल घर कर गया है कि अब क्षेत्र में बिजली व्यवस्था कितने दिनों में सुचारू हो पाएगी। ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों के साथ ही आपस में यह सवाल किया जा रहा है लेकिन किसी के पास भी इसका जवाब नहीं है।
रात होने के साथ ही बढ़ जाती है परेशानी :
पिछले 48 घंटों से बिजली आपूर्ति नहीं होने से जहां ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रात होने के साथ ही बिना बिजली जीवन यापन करना कठिन हो रहा है। कृषि बेल्ट होने के कारण रात के समय कई विषैले सांप विचरण करते है जिससे कभी भी कोई बड़ा दुर्घटना होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
132 जीएसएस के अधिकारियों की गलती से बिजली बंद
सांगड 132 जीएसएस के अधिकारियों की गलती के चलते उपखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव में 48 घंटे से बिजली नहीं होने के कारण कई परेशानियां झेल रहे हैं 10 दिन पहले आई अंधड़ से 5 टावर लखमणा गांव के समीप गिरे थे वहीं 3 दिन पहले आई आंधी में देवका गुगा के मध्य बिजली लाइन गिरी जिसको लेकर अभी तक नहीं बनाया गया जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे से बिजली बंद।
क्या कहते हैं सहायक अभियंता डिस्कॉम दूरभाष पर संपर्क करने पर सहायक अभियंता ने डिस्कॉम ने बताया कि हमारी लाइन सही पड़ी है जो 132 केवी जीएसएस सांगड में स्थापित है उसकी लाइने के टावर गिरे हुए होने के कारण बिजली 48 घंटे से बंद पड़ी है कैलाश चौधरी सहायक अभियंता डिस्कॉम कार्यालय फतेहगढ़
The post ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों व व्यापारियों काे भारी परेशानी-फतेहगढ appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%bf/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2597%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25a3-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b7%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25bf
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें