जालोर जिले में अब तक कोरोना संदिग्ध 40323 सैंपल लिए गए-जालोर
जालोर।
जिले में अब तक कुल संदिग्ध- 40323
कुल पॉज़िटिव- 551
कुल नेगेटिव- 35822
रिपोर्ट आनी बाकी- 2548
संक्रमित मरीजों की मौत- 3
जालोर।
जिले में अब तक कोरोना संदिग्ध 40323 सैंपल लिए गए, जिसमें 35822 जनों की रिपोर्ट आई नेगेटिव, जिसमें से 3 मरीजों की हो चुकी हैं मौत, अब 2548 सेंपलों की रिपोर्ट आना शेष बाकी, जिले में अब तक 551 मरीज कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।
जालोर।
जनप्रतिनिधि बोले-गरीबों के कनेक्शन जोड़ने के नाम पर ठेकेदार ले रहे पैसे, इनको ब्लैक लिस्ट क्यों नहीं करते, जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक में वन मंत्री विश्नोई व सांसद पटेल ने जताई नाराजगी, सांसद बोले मैंने खुद ग्रामीणों को 5 हजार रुपए वापस दिलाए थे ठेकेदार से, जलदाय विभाग के एसई ताराचंद कुलदीप को वन मंत्री ने आरओ प्लांट को तत्काल शुरू करने के दिए निर्देश, सड़क व नालियां बनते ही टूट गई जल्द मरम्मत करवाओ।
जालोर।
चार बच्चों के पिता प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका के साथ फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, सायला थाना क्षेत्र के कोमता गांव का मामला, रस्सी टूटने से नीचे गिरे, सिर में आई चोट भी, सूचना पर सायला थानाधिकारी सवाईसिंह मय जाब्ते पहुंचे मौके पर, दोनों शवों को कब्जे में लेकर सायला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाये, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को किया सुपर्द, पुलिस जुटी जांच में।
जालोर।
जीवनभर मृत्युभोज के खिलाफ रहे, परिजनों ने उनकी सीख मानी और मृत्युभोज नहीं करके पेश की मिसाल, मृत्युभोज जैसी कुप्रथा का विरोध सालों से हो रहा है लेकिन फिर भी लोक लाज के नाम पर इससे दूर नहीं हो सके, बावजूद इसके विरोध में खड़े लोगों ने हिम्मत नहीं हारी, सामाजिक बदलाव की पहल करते हुए कई समाज के लोगों ने मृत्युभोज की बजाय लिए अन्य निर्णय, युवाओं ने ली मृत्युभोज नहीं करने की शपथ, विभिन्न संस्थानों और लोगों ने जताई सहमति।
जालोर।
जिले में 42 और कोरोना के पॉजिटिव मिले, सायला के केशवना में एक साथ 13 मरीज आए सामने, जिले में अब तक कुल 40 हजार 323 सैंपल लिए, उनमें से 35 हजार 822 नेगेटिव, 551 पॉजिटिव, 2548 प्रक्रियाधीन, वही साचोर में एसबीआई का उपशाखा प्रबंधक भी आया पॉजिटिव, चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा की जा रही है स्क्रीनिंग।
जालोर।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुआ स्वास्थ्य मित्र कार्यक्रम का प्रशिक्षण, कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान की दी जानकारी, प्रशिक्षण में प्रदेश के समस्त जिले के सीएमएचओ, डिप्टी सीएमएचओ, बीसीएमओ, चिकित्सा अधिकारी, जिला एवं ब्लाक स्तर के प्रशिक्षक रहे मौजूद।
जालोर।
सांचोर में झाड़ियों के बीच खुदा अवैध बोरवेल चोरी की बिजली से हो रहा संचालन, निजी होटल संचालक ने गोचर भूमि पर निजी फायदे के लिए खोद रखी है बोरवेल, निजी फायदे के लिए प्रभाव का उपयोग, जिम्मेदारों को जानकारी तक नहीं है।
The post जालोर जिले में अब तक कोरोना संदिग्ध 40323 सैंपल लिए गए-जालोर appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%25ac-%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a8
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें