लेबनान की राजधानी बेरुत में जिस शक्तिशाली धमाके में कम-से-कम 70 लोगों की जान गई
लेबनान की राजधानी बेरुत में जिस शक्तिशाली धमाके में कम-से-कम 70 लोगों की जान गई और 4,000 से ज़्यादा लोग घायल हो गए, उस धमाके के केंद्र में एक वेयरहाउस है. बताया जा रहा है कि इस वेयरहाउस में पिछले छह*साल से ज़ब्त किया हुआ अमोनियम नाइट्रेट का भंडार जमा था जिसमें धमाका*हो गया. लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दियाब ने इसे एक ख़तरनाक वेयरहाउस बताया है जो वहाँ 2014 से बना हुआ था. उन्होंने इसे प्रलयंकारी घटना बताया और कहा कि ज़िम्मेदार लोगों को नहीं बख़्शा जाएगा. वहीं लेबनान के राष्ट्रपति ।
मिशेल आउन ने कहा है कि इस बात को किसी भी तरह स्वीकार नहीं किया जा सकता कि आखिर कैसे 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट वहाँ असुरक्षित तरीके से रखा हुआ था. धमाका इतना ज़बरदस्त था कि उसकी आवाज़ 240 किलोमीटर दूर साइप्रस तक में सुनाई दी ।
The post लेबनान की राजधानी बेरुत में जिस शक्तिशाली धमाके में कम-से-कम 70 लोगों की जान गई appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%a4-%e0%a4%ae/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25a7%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25a4-%25e0%25a4%25ae
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें