सफाई को लेकर आदेश का इंतजार बामनवास के लोगों को

सवाई माधोपुर उपखंड बामनवास 26 अगस्त 2020

इंद्रा रसोई तो शुरू कर दी गई लेकिन सफाई को लेकर आदेश का इंतजार बामनवास के लोगों को

बामनवास उपखंड मुख्यालय को नगर पालिका का दर्जा भले ही राज्य सरकार की ओर से दिला दिया गया हो लेकिन यह दर्जा मिलने के साथ ही यहां की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है क्योंकि नगर पालिका घोषित होते ही ग्राम पंचायत प्रशासन ने सफाई मद में खर्च किए जाने वाले मद से अपने हाथ खींच ली हैग्राम पंचायत प्रशासन अब सफाई व्यवस्था का जिम्मा नगर पालिका का बता रहे हैं जबकि दूसरी तरफ नगरपालिका के कार्यवाहक यो का कार्य देख रहे गंगापुर सिटी नगर परिषद के आयुक्त दीपक सिंह चौहान का कहना है कि उनको अभी तक राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में कोई निर्देश नहीं मिले उनको केवल इंदिरा रसोई योजना शुरू करने के दिशा निर्देश मिले इन्होंने इंदिरा रसोई शुरू करवा दी

ग्रामीण लोगों का गुस्सा आज प्रशासन के ऊपर जमकर फूट पड़ा जमकर नारेबाजी करते हुए लोगों के द्वारा बताया गया कि अगर प्रशासन सफाई व्यवस्था नहीं कर पाएगा तो हमें जन आंदोलन करना पड़ेगा पंडित बुद्धि प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सभी दुकानदारों ने दिया समर्थन

विकास अधिकारी भगवान सहाय गुप्ता पंचायत समिति बामनवास के द्वारा बताया गया कि बामनवास के नगरपालिका बनने के बाद अब सफाई व्यवस्था को लेकर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से मार्गदर्शन मांगा है फिलहाल सफाई करने के लिए ग्राम पंचायत पट्टी कला के ग्राम विकास अधिकारी शाहिद अली को निर्देश दे दिए गए हैं

ग्राम विकास अधिकारी शाहिद अली के द्वारा बताया गया कि पूर्व में यहां पर सफाई कर्मियों की हड़ताल चलने के कारण सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हुआ लेकिन आज हमारे द्वारा प्रयास कर सफाई कर्मियों को एक बार फिर उन्हें समझा कर सफाई व्यवस्था सुचारू करवाने के निर्देश दिए गए कल से मुख्य बाजार बस स्टैंड सब्जी मंडी थाना रोड इत्यादि जगहों पर सफाई व्यवस्था सुचारू करवा दी जाएगी ।

देखें वीडियो 👇👇👇

The post सफाई को लेकर आदेश का इंतजार बामनवास के लोगों को appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b8%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%9c%e0%a4%be/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25ab%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2588-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b-%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%2586%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25b6-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2587%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25be

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216