गंगापुर सिटी में निजी शिक्षण संघ का छलका दर्द,मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सवाई माधोपर- उपखंड गंगापुर सिटी में निजी शिक्षण संघ का छलका दर्द,मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन।

 सवाई माधोपुर -उपखंड गंगापुर सिटी में आज निजी शिक्षण संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों और अध्यापकों ने अपने दर्द को एसडीएम अनिल चौधरी के माध्यम से सूबे के मुखिया अशोक गहलोत को ज्ञापन देकर दिया। निजी शिक्षण संस्थानों में कार्य करने वाले ये अध्यापक मार्च से ही बेरोजगार तो बैठे हैं साथ ही अब उनके पास में कोई भी उद्योग, धंधा या व्यवसाय नहीं है। यह वह कर्मचारी हैं जो मार्च से ही मानसिक और आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं ।ऐसे में आज इन संस्थाओं में काम करने वाले सभी अध्यापकों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा ।उनका कहना था कि राज्य सरकार को इन निजी शिक्षण संस्थानों में काम करने वाले अध्यापकों और कर्मचारियों के बारे में भी संवेदना से सोचना चाहिए। यह लोग मार्च से ही बेरोजगार तो हुए ही हैं साथ में अब कोई नया रोजगार न मिलने से इनके सामने आर्थिक संकट और जीवन को चलाने के सहारे का संकट पैदा हो गया है ।ज्ञापन देने वालों में निजी शिक्षक महासंघ जिलाध्यक्ष केशव पारासर,उपाध्यक्ष मुनेश गुर्जर,महामंत्री मुकेश कुमार,संघटन मंत्री अंकुश शर्मा,सचिव रोहितास शर्मा,प्रवक्ता महेश दीक्षित,प्रचार मंत्री उदय सिंह,प्रमेन्द्र,कुलदीप गर्ग,नितिन शर्मा,अवधेश व् अन्य निजी शिक्षक उपस्थित रहे ।

The post गंगापुर सिटी में निजी शिक्षण संघ का छलका दर्द,मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%259f%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%259c%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25b6%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2595

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216