बच्चों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की-सवाई माधोपुर

बच्चों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की

सवाई माधोपुर, 26 अगस्त। सूचना केंद्र में चल रही कोरोना जागरूकता प्रदर्शनी का बुधवार को बडी संख्या में विद्यार्थियों और आमजन ने अवलोकन किया तथा सेल्फी लेकर इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया।

अपने परिजनों के साथ आये बच्चों ने भी प्रदर्शनी का आनंद लिया तथा इसे कोरोना जागरूकता की दिशा में उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की सकारात्मक सोच तथा कोरोना काल में किसी भी नागरिक को परेशानी नहीं हो, इसके लिए किए गए प्रबंधों तथा व्यवस्थाओं को प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से दो गज की दूरी का पालन करने, घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने तथा बार बार साबुन से हाथ धोने का संदेश आमजन को दिया गया है। 31 अगस्त तक चलने वाली इस प्रदर्शनी के संबंध में अवलोकन करने वालों से सभी को प्रदर्शनी अवलोकन की सलाह दी है। 

प्रदर्शनी में जिंगल एवं वीडियो क्लीपिंग के माध्यम से भी कोरोना जागरूकता का संदेश प्रसारित किया जा रहा है। इस मौके पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग की सुजस एवं अन्य जागरूकता साहित्य का वितरण भी किया गया। इसी प्रकार ‘‘मैं सतर्क हूं’’ अभियान के तहत माधवी मूलचन्द और यश राजोरिया ने मास्क लगाकर सेल्फी ली, इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया तथा लोगों को जागरूक करते हुए सावधानी ही बचाव है का संदेश जन जन पहुंचाने की अपील की। माधवी के पिता तथा सहायक निदेशक ब्रजेश सामरिया ने इन दोनो को कोरोना जागरूकता के बारे में अन्य बच्चों को जाग्रत करने के लिये समझाया।

The post बच्चों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की-सवाई माधोपुर appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%b5/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%259a%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%259a%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b6%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%25b5

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली