प्री-डीएलएड परीक्षा 31 अगस्त कोे-सवाई माधोपुर

प्री-डीएलएड परीक्षा 31 अगस्त कोे

सवाईमाधोपुर, 26 अगस्त। जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया की अध्यक्षता में प्री-डीएलएड परीक्षा तैयारी बैठक हुई। जिला कलेक्टर ने कोरोना को देखते हुये सोशल डिस्टंेसिंग की पूर्ण पालना करवाने, सभी विद्यार्थियों द्वारा मास्क पहनने, परीक्षा केन्द्रों पर सेनिटाइजर और थर्मल स्कैनर की व्यवस्था के निर्देश दिये। सम्बंधित एसडीएम परीक्षा प्रभारी नियुक्त किये गये हैं।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामकेश मीना ने बताया कि 31 अगस्त को जिले में 64 परीक्षा केन्द्रों पर 11629 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिये सभी ब्लॉक नोडल अधिकारी, केन्द्राधीक्षक की बैठक 27 अगस्त को होगी। सवाईमाधोपुर, चौथ का बरवाडा, खण्डार और बौंली ब्लॉक की बैठक सवाईमाधोपुर डाइट में सुबह 10 बजे से तथा बामनवास और गंगापुर सिटी ब्लॉक की बैठक गंगापुर सिटी सीबीओ सभागार में दोपहर 2 बजे से होगी।

The post प्री-डीएलएड परीक्षा 31 अगस्त कोे-सवाई माधोपुर appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%8f%e0%a4%a1-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-31-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b8%e0%a5%8d/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25a1%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%258f%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%258f%25e0%25a4%25a1-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b7%25e0%25a4%25be-31-%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%258d

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216