कोविड केयर सेंटर का सीईओ एवं एसडीएम ने किया निरीक्षण
कोविड केयर सेंटर का सीईओ एवं एसडीएम ने किया निरीक्षण
सवाई माधोपुर, 26 अगस्त। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा ने रणथंभौर सेविका शेरपुर में बनाए गए कोविड केयर सेंटर का बुधवार को औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीईओ सुरेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कोविड केयर सेंटर पर भर्ती मरीजों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केन्द्र पर मरीजों को दिए जाने वाले उपचार एवं अन्य व्यवस्थाओं का फीडबैक प्राप्त किया। सफाई व्यवस्था के संबंध में विशेष निर्देश दिए। केन्द्र पर दवाईयों की उपलब्धता तथा चिकित्सा टीम द्वारा समय पर जांच आदि के बारे में सवाल जवाब भी किया। इस दौरान आरसीएचओ डॉ. कमलेश मीना, मुख्य आयोजना अधिकारी जिला परिषद बाबूलाल बैरवा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
फोटो केप्शनः- कोविड केयर सेंटर रणथंभौर सेविका का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचते जिला परिषद के सीईओ एवं एसडीएम सवाई माधोपुर।
The post कोविड केयर सेंटर का सीईओ एवं एसडीएम ने किया निरीक्षण appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%88%e0%a4%93-%e0%a4%8f/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25a1-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%259f%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%2588%25e0%25a4%2593-%25e0%25a4%258f
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें