भाजपा का हल्ला बोल कार्यक्रम सवाई माधोपुर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ सतीश पूनिया के साथ प्रदेश पदाधिकारियों एवम सभी जिलों के भाजपा जिलाध्यक्षों के साथ पिछले दिनों हुई आनलाइन मीटीगं मे बिजली दरों में कोई बढोतरी नहीं करने के चुनावी घोषणा के बावजूद चार-पांच बार बिजली बिलों में फ्यूल चार्ज, स्थायी शुल्क व 1040 करोड़ का सरचार्ज का आर्थिक बोझ आम-जनता पर लादकर प्रत्येक उपभोक्ता पर 500 से 2000 तक मासिक बोझ डालने, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, दलित उत्पीड़न में भारी बढ़ोतरी, कोविड-19 के तेजी से बढ़ते केसों में राज्य सरकार की विफलता के चलते राज्य सरकार के खिलाफ शुक्रवार 28 अगस्त से 4 सितम्बर तक भाजपा संगठन द्वारा पूरे राज्यभर में सभी मण्डल स्तर तक हल्ला-बोल कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये।

जिला मिडिया प्रभारी दीनदयाल मथुरिया ने बताया कि हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार 28 अगस्त को दिनभर भाजपा जन प्रतिनिधि व संगठन पदाधिकारी विडियो फेसबुक लाइव के माध्यम से सोशल मिडिया पर राज्य में गहलोत की कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगें। सुबह 10.30 बजे टोंक-स.मा. सांसद सुखवीर सिंह जौनापुरिया, 11.30 बजे जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रो के सभी पूर्व विधायक, दोपहर बाद 3.30 बजे जिले से प्रदेश पदाधिकारी प्रदेशमंत्री जितेन्द्र गोठवाल, शाम 4.30 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ भरत लाल मथुरिया तथा सभी जिला पदाधिकारी, शाम 5.30 बजे जिले के सभी पूर्व जिला प्रमुख, सभी पूर्व नगर परिषद सभापति, सभी पूर्व प्रधान तथा शाम 6 बजे जिले के सभी भाजपा के समर्थन मण्डलों के अध्यक्ष तथा जिले में निवास करने वाले सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी स्वयं की फेसबुक आईडी पर लाइव विडियो के माध्यम से कोविड-19 महामारी में भी आमजनता को राहत पहुंचाने के बजाय लगातार बिजली के बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ सोशल मिडिया पर हल्ला बोलेगें।

एक सप्ताह से भी अधिक चलने वाले इस भाजपा के हल्ला बोल कार्यक्रम की जानकारी साझा करने के लिये गुरुवार 27 अगस्त को सांय चार बजे आईटी सेल द्वारा आयोजित वेबेक्स साफ्टवेयर के जरिये भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ भरत मथुरिया ने नव-नियुक्त भाजपा जिला संगठन प्रभारी नारायण मीणा के साथ सभी जिला पदाधिकारियों, सभी मोर्चों के जिला अध्यक्षों तथा सभी मण्डल अध्यक्षो के साथ विडियो कांफ्रेसं मीटीगं में विस्तृत जानकारी साझा की। आनलाइन मीटीगं का संचालन जिला महामंत्री आचार्य लोकेन्द्र शर्मा ने किया। आॅनलाईन मीटिंग में जिला मंत्री- अंजु जाटव, हरिप्रसाद गुप्ता, आईटी संभाग प्रभारी ओम सुआलका, जिला संयोजक रामलखन गुर्जर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ सहित अनेक जिला पदाधिकारी तथा मण्डल अध्यक्ष मलारना डूगंर-रघुनाथ वैष्णव, स.मा.ग्रामीण-अशोकराज मीणा, खण्डार गंगाशकंर शर्मा, बजरिया-अनिल शर्मा, स.मा.शहर-श्रीचरण महावर सहित अनेक मंण्डल अध्यक्ष तथा भाजयुमो आईटी संयोजक मुरली पण्डित आदि शामिल रहे।

The post भाजपा का हल्ला बोल कार्यक्रम सवाई माधोपुर appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%2595

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216