कलेक्टर ने किया इंदिरा रसोईयों का निरीक्षण-सवाई माधोपुर
कलेक्टर ने किया इंदिरा रसोईयों का निरीक्षण
व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने,
आमजन तक पहुंच सुलभ करने के लिए प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश
सवाई माधोपुर, 26 अगस्त। जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने बुधवार को जिला मुख्यालय के तीन स्थानों पर संचालित इंदिरा रसोईयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा।
कलेक्टर पहाडिया ने राज्य सरकार की ‘‘कोई भूखा न सोए’’ के संकल्प को साकार करने वाली इंदिरा रसोई योजना के संबंध में व्यवस्थाओं का जायजा लेकर फीडबेक प्राप्त किया। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को इंदिरा रसोई की व्यवस्थाओं को ओर बेहतर बनाते हुए आमजन एवं जरूरतमंद तक इसकी पहुंच बनाने के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर पहाडिया ने बजरिया के नगर परिषद आश्रय स्थल पर संचालित इंदिरा रसोई में भोजन करने वाले लाभार्थियों से बातचीत कर फीडबैक लिया तथा भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसी प्रकार कलेक्टर ने शहर के खंडार बस स्टैंड आश्रय स्थल की इंदिरा रसोई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने सामान्य चिकित्सालय की धर्मशाला में संचालित इंदिरा रसोई में दिए जा रही सब्जी, दाल एवं चपातियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने भोजन में काम में लिए जा रहे आटे एवं अन्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच भी की। कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त को इंदिरा रसोई में भोजन के लिए आने वालों की फोटो के संबंध में आ रही तकनीकी समस्या को दूर करने तथा व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाते हुए पात्र लोगों को अधिक से अधिक लाभांवित करने के प्रयास करने पर जोर दिया। उल्लेखनीय है कि लाभार्थी द्वारा 8 रूपये की रसीद कटवाते समय उसकी बायोमैट्रिक पहचान की जाती है। कलेक्टर ने इंदिरा रसोई के संबंध में प्रचार प्रसार करने के साथ राज्य सरकार की मंशा ‘‘कोई भूखा न सोऐ’’ के संकल्प को साकार करने कि दिशा में मिलकर प्रयास करने पर जोर दिया।
The post कलेक्टर ने किया इंदिरा रसोईयों का निरीक्षण-सवाई माधोपुर appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%b8/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%259f%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2587%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25b8
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें