वीर शहीदों को विजय दिवस पर श्रद्धांजलि दी – लखनऊ

वीर शहीदों को विजय दिवस पर श्रद्धांजलि दी

लखनऊ, वर्ष 1971 की लड़ाई में पाकिस्तानी सेना के 93 हजार सैनिकों के आत्म समर्पण करने के ऐतिहासिक दिन को रविवार को सेना ने विजय दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर मध्य कमान के युद्ध स्मारक ‘स्मृतिका पर माल्यार्पण कर उन जाबांज वीर शहीदों को श्रद्घांजलि दी जिन्होंने 1971 के युद्ध में देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।मध्य कमान के सेनाध्यक्ष ले. जनरल आईएस घुमन ने सैन्यधिकारियों एवं सैनिकों के साथ ‘स्मृतिका पर पुष्पचक्त्र अर्पित किया। सेना की एक टुकड़ी ने सलामी सशस्त्र दी और बिगुलर द्वारा अंतिम धुन बजाई गई। सेना के बैन्ड ने देश भक्ति के गीतों की धुन बजाया। शहीद सैनिकों की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसी दिन वर्ष 1971 में पाकिस्तानी सेना के तत्कालीन चीफ जनरल अमीर अब्दुल्ला खान नियाजी ने युद्ध में हार जाने के बाद ढ़ाका स्थित रोमना रेस कोर्स (अब सुहरावर्दी उद्यान) में 93 हजार से अधिक सैनिकों के साथ, जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के नेतृत्व मे भारतीय सेना एवं मुक्तिवाहिनी के सामने आत्म समर्पण कर दिया था। 14 दिनों तक चले इस युद्ध में पाकिस्तान की आधी से अधिक आबाधी तथा एक तिहाई सेना को कैद कर लिया गया था। भारतीय सेना के जवानों ने पूर्वी और पश्चिमी दोनों मोचोंर् पर असाधारण वीरता के साथ संघर्ष किया था। विश्व सैन्य इतिहास में सबसे शानदार जीत दर्ज की थी।

The post वीर शहीदों को विजय दिवस पर श्रद्धांजलि दी – लखनऊ appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%af-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b5%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25b6%25e0%25a4%25b9%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25af-%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25b8-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25b0

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली