हर्षोल्लास के साथ मनाया क्रिसमस का त्यौहार-गंगापुर सिटी
हर्षोल्लास के साथ मनाया क्रिसमस का त्यौहार
सवाई माधोपुर के उपखंड गंगापुर सिटी में नजदीक छाररा बैरवा बस्ती में BRIDGE OF HOPE के तत्वाधान में बिलीवर्स ईस्टर्न चर्च द्वारा मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी सरफुद्दीन टीटीई, मुकेश गुर्जर एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और समाजसेवी लियाकत अली रहे।
कार्यक्रम को संस्था के फादर मनीष डाबी द्वारा प्रार्थना के साथ शुरू किया, साथ ही बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक एवं नाट्य प्रस्तुति दी गई।
संस्था के प्रिंसिपल मुनिराज मीणा ने संस्था की सेवा के बारे में बताया, गांव के भामाशाह राजू मेहरा एवं विजेंद्र जाटव के द्वारा संस्था के गरीब बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए और उनके द्वारा संदेश दिया गया कि क्रिसमस सभी देशों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और इसी तरह से क्रिसमस डे के उपलक्ष में एक शांति का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में कमल कांत जाटव, भंवर सिंह, रामअवतार, गुड्डी, शशि एवं समस्त ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, अंत में सभी को मिठाई एवं संस्था के बच्चों को गिफ्ट वितरित किए गए।
संस्था प्रधान प्रिंसिपल मुनिराज मीणा द्वारा कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।
The post हर्षोल्लास के साथ मनाया क्रिसमस का त्यौहार-गंगापुर सिटी appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b7%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b8-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a5-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2595
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें