प्रसूति नियोजन दिवस दी सुरक्षित प्रसव की जानकारी – करौली
प्रसूति नियोजन दिवस दी सुरक्षित प्रसव की जानकारी
करौली। प्रत्येक माह के चतुर्थ को मनाया जाने वाला प्रसूति नियोजन दिवस आज जिले के चिकित्सा संस्थानों पर मनाया गया जिसमें गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव की उपयोगिता एवं प्रसव गुणवत्ता की विशेषता से अवगत कराकर संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया।
सीएमएचओ डाॅ. दिनेश चंद मीना ने बताया कि विभाग मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत् है, जिसके तहत 8-9 माह की गर्भवती महिलाओं को डिलेवरी संबंधी आवश्यक जानकारियों को प्रसूति नियोजन दिवस पर प्रदान किया जाता है जिसमें नजदीक प्रसव कराये जाने वाली संस्था, लाने-ले जाने के लिए एंबूलैस का उपयोग, डिलेवरी होने की स्थिति की पहचान इत्यादि जानकारी दी जाती है। डीपीएम आशुतोष पांडेय ने बताया कि इस दौरान जिलास्तर व ब्लाॅक स्तर से निरीक्षण कर सेवाओं का जायजा लिया गया।
दंत चिकित्सा शिविरों में हुआ 645 बच्चों का उपचार
करौली। सीएमएचओ डाॅ. दिनेशचंद मीना ने बताया कि जिले में सभी ब्लाॅको में विगत एक माह दंत चिकित्सा मोबाईल वैन द्वारा दंत चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें 645 बच्चों के दंत संबंधी बीमारियों का उपचार कर उचित परामर्श प्रदान किया गया ।
The post प्रसूति नियोजन दिवस दी सुरक्षित प्रसव की जानकारी – करौली appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%81/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2582%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25bf-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25af%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25b8-%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2581
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें