उम्मेदपुरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन – भीलवाड़ा

उम्मेदपुरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

कांग्रेस नेताओ ने की पंचायतराज चुनाव मे वोट डालने की अपील

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी

 

उम्मेदपुरा गांव मे दी रियल बाहुबली क्रिकेट क्लब के तत्वाधान मे क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। इस दौरान समारोह के मुख्य अतिथी पूर्व सीसीबी चेयरमैन भंवरू खां कायमखानी थे तथा अध्यक्षता पूर्व उपप्रधान गजराज सिंह राणावत ने की। इस दौरान विशिष्ट अतिथी कांग्रेस नेता रमजान खां कायमखानी, पूर्व सरपंच अशोक भारद्वाज, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सुन्दर सोमाणी, कांग्रेस नेता राजकुमार बैरवा, नगरपालिका उपाध्यक्ष नमन औझा, पूर्व पार्षद हमीद खां, युवा नेता अविनाश शर्मा, पार्षद ईशाक खां कायमखानी, पूर्व सरपंच किशन गोदारा, शिवरतन पोरवाल, कबीर मोहम्मद, राजू जाट सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुये अतिथियो ने कहा कि क्षैत्र के और गांव के विकास मे कोई कमी नही आयेगी। ग्रामीणो की सभी मांगों पर त्वरित कार्यवाही का आश्वासन भी दिया। इस दौरान अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे राणावत ने आगामी पंचायतीराज चुनावो मे कांग्रेस के पक्ष मे अधिक से अधिक मतदान करने का आव्हान किया ताकि कडी से कडी जोडकर गांव मे बैठे अंतिम व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकेगा।

The post उम्मेदपुरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन – भीलवाड़ा appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%89%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%aa/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2589%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%259f-%25e0%25a4%25aa

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216