न्यायाधीशो ने किया जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण -भीलवाड़ा
न्यायाधीशो ने किया जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण
भीलवाड़ा- मूलचन्द पेसवानी
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार राजीव चैधरी (अपर जिला न्यायाधीश) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,भीलवाडा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश परनामी एवं प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी जितेन्द्र डुकिया ने जिला कारागृह भीलवाडा में आज सुबह आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।
इस दोरान न्यायाधीशो ने पुरूष कैदियों की बैरको का निरीक्षण किया गया एवं सर्दी में कैदियों को दी जा रही कम्बल,रजाई की व्यवस्था को देखा गया । जेल परिसर में स्थित रसाईघर का भी निरीक्षण कर बंदियो को दिये जा रहे चाय,नाश्ता एवं भोजन की गुणवता की भी जांच की गई । केन्टीन ठेकेदार को मौके पर बुलवा कर प्रतिदिन दी जाने वाली सामग्री की गुणवता एवं मात्रा की जॉच की गई । पाई गई अव्यवस्थाओं को ठीक करने एवं अन्य आवश्यक निर्देश जेल अधीक्षक को दिए । बंदियों से भी बातचीत कर उनको दी जा रही सुविधाओं के बारे मे जानकारी ली गई । जेल अधीक्षक भैरू सिंह राठौड से बंदियो के स्वास्थय तथा उनको दी जा रही अन्य चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली गई ।
The post न्यायाधीशो ने किया जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण -भीलवाड़ा appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a5%80%e0%a4%b6%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a7%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25b6%25e0%25a5%258b-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2595
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें