कौमी एकता की मिसाल चीलंगी शाह का एक रोजा उर्स आयोजित
भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा के नानुदिया गांव में कौमी एकता की मिसाल के नाम से विख्यात दरगाह पर एक दिवसीय उर्स का प्रोग्राम मुनकिद हुआ। दिन भर जायरीन का दरगाह पर जियारत करने का दौर जारी रहा और अकीदतमंद दरगाह पर चादर शरीफ चढ़ाकर अपनी मन्नतों को पूरी करते हुए नजर आए। बाद नमाज ईशा के महफिले मिलादुन्नबी का प्रोग्राम शुरू हुआ जो कि रात को 10 बजे तक चला। जिसमे बाहर से आए आलिमेदीन ने तकरीर के जरिये जायरीनों को बाबा की शान में लोगो को बताया।
इस दौरान महफिले कव्वाली का दौर शुरू हुआ जिसमें कपासन से आये कव्वाल सलीम साबरी, व कव्वाला आलिया इंडियन ने एक से बढ़कर एक कलाम नात शरीफ मनकबत पेश की। इस मौके पर कव्वाल आलिया इंडियन ने गरीब नवाज की शान में एक मनकबत पढ़ी- कुर्सी पर कोई भी हो राजा तो मेरा है ख्वाजा, प्रोग्राम में इस उर्स जेरे सरपरस्ती कर रहे सन्त अशोक बाबा गदीनशी डॉक्टर मुराद बाबा सादुल शहर, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश जाट, पूर्व सरपंच भेरूलाल गुर्जर, मंजर आलम पेश इमाम कमालपूरा, थाना अधिकारी बनेड़ा, शक्तिसिंह राणावत, सदर मुंशी खान, रईस मोहम्मद शेख का खेड़ा डॉक्टर अरबाज खान सलमान खान एवं कव्वाल सलीम साबरी, कव्वाला आलिया इंडियन का दरगाह कमेटी की ओर से इस्तकबाल किया। इस मौके पर दरगाह कमेटी के इकबाल खान सदर मुंशी का पप्पू का महमूद चाचा आरिफ भाई बरकत शेख इरशाद खान सलीम खान जावेद का चांद मोहम्मद मुन्ना भाई बबलू सेठ असलम भाई मोहम्मद हुसैन ने इस उसमें सारे इंतजाम को बखूबी काम को अंजाम दिया। सुबह मजार शरीफ को गुस्ल दिया गया था इस मौके पर कव्वालों से हजरत अमीर खुसरो का मशहूर कलाम आज रंग है री मा रंग है री मेरे महबूब के घर रंग है री पढा जिस पर जायरीनों पर गुलाब जल का छिड़का गया। देश की एकता अखंडता की दुआ मांगी और बाद दुआ के तबरुक तकसीम कर इस एक रोजा उर्स का खत्म हुआ।
The post कौमी एकता की मिसाल चीलंगी शाह का एक रोजा उर्स आयोजित appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258c%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%258f%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%259a%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%2597%25e0%25a5%2580
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें