भीलवाड़ा में क्रिएशन 2019 का हुआ आयोजन – भीलवाड़ा
भीलवाड़ा में क्रिएशन 2019 का हुआ आयोजन
भीलवाड़ा-मूलचन्द पेसवानी
भीलवाड़ा में श्री महेश सेवा समिति द्वारा संचालित श्री महेश पब्लिक स्कूल में साहित्य, संस्कृति एवं कला के आधुनिक परिपेक्ष में रचनात्मक एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से परिपूर्ण क्रिएशन 2019 का आयोजन आज संपन्न हुआ। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रामपाल सोनी, रतन लाल नोलखा, राजकुमार काल्या, नगर परिषद सभापति मंजू चेचाणी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। समिति के अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर दक्षिणी राजस्थान माहेश्वरी महासभा के प्रदेश सभा अध्यक्ष केलाश कोठारी, जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष दीनदयाल मारू, नगर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष केदार जागेटिया व समिति के सचिव राजेंद्र कचोलिया, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण मूंदड़ा उपस्थित थे। रंगोली के माध्यम से यह सन्देश दिया गया की जीवन हमेशा हरा-भरा व खुशहाल रहे। संगीत के सात सुरों से अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत किया गया। नन्हे-नन्हे छात्र व छात्राओ ने कठपुतलियाँ बन जो नृत्य प्रस्तुत किया वह अत्यंत ही मनमोहक था। विद्यार्थियों ने मराठी,पंजाबी, राजस्थानी व गुजराती लोकनृत्य भी प्रस्तुत किए। सेनिकों के जीवन व मात्र भूमि के प्रति समर्पण की सजीव नृत्य नाटिका ने सभी दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी ने छात्रों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया व शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की गतिविधियों के महत्त्व को उजागर किया। विद्यालय की प्राचार्य अरविंदर कौर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शेक्षिक गतिविधियों व उपलब्धियों के बारे में बताया व पधारे हुए सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
The post भीलवाड़ा में क्रिएशन 2019 का हुआ आयोजन – भीलवाड़ा appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a5%9c%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%8f%e0%a4%b6%e0%a4%a8-2019-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%81/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ad%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be%25e0%25a5%259c%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%258f%25e0%25a4%25b6%25e0%25a4%25a8-2019-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b9%25e0%25a5%2581
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें