स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती ”राष्ट्रीय सुशासन दिवस” के रूप में मनाई – सवाई माधोपुर
भाजपा गंगापुर सिटी
!!संशोधित प्रेस विज्ञप्ति!!
ईदगाह स्थित सोनी मैरिज गार्डन में भारतीय जनता पार्टी द्रारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती ”राष्ट्रीय सुशासन दिवस” के रूप में मनाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय राजनीति के पुरोधा, ओजस्वी वक्ता, हमारे पथ प्रदर्शक, भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दिप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जवाहर सिंह बेढ़म सहप्रभारी पंचायत राज चुनाव भरतपुर संभाग,अध्यक्षता भरतलाल मथुरिया जिला अध्यक्ष भाजपा सवाई माधोपुर,विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह रहें।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद जैन,राजेन्द्र शेखपुरा,पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष मथुरिया,जिला महामंत्री मनोज बंसल,जिला उपाध्यक्ष शिवरतन गुप्ता,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिओम पटेल,जिला मंत्री मुकेश सोनी,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़,युवा मोर्चा जिला महामंत्री मुकेश सोनी मुकेश सोनी मंचासीन रहें।
मुख्य अतिथि जवाहर सिंह बेढ़म,नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष भरतलाल मथुरिया,पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर का मण्डल अध्यक्ष गिरधारी सोनी पुखराज सलेमपुर,सवाई सिंह,दामोदर शर्मा ने संयुक्त रूप से 51 किलों माला पहनाकर एवं 51 मीटर का साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
मुख्य अतिथि जवाहर सिंह बेढ़म ने अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की 1957 में तीन सीटों में बलरामपुरा सीट पर भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से विजयी रही।विदेश मंत्री रहते हुए विदेशों में भी भारत को अलग से पहचान दिलाने का काम किया।अटल जी ने देशहित के लिए पोकरण में सफल परमाणु परीक्षण किया पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने के लिए दिल्ली से लाहौर तक बस यात्रा की।चतुर्भुज योजना के तहत नदी को नदी से जोड़ना,सड़क को सड़क से जोड़ने का काम किया।किसानो के हित के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना लेकर आए।आगामी पंचायत राज चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता संकल्प लेके जाए की पूर्ण निष्ठा के साथ भारतीय जनता पार्टी व कमल के फूल के लिए कार्य करेंगे।
जिला अध्यक्ष भरतलाल मथुरिया ने कहा की भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी जो भी बोलते थे।विपक्ष भी उन पर आँखमुद कर विश्वास किया करता था।लेकिन वर्तमान की राजनीति में यह सब अब धुँधला-धुँधला सा नज़र आने लगा है।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि एक अच्छे स्वयंसेवक, कवि, पत्रकार, जननेता और वक्ता के रूप में स्व. अटल जी ने करोड़ों भारतीयों के दिलों पर राज किया है। एक युगपुरुष के रूप में उनकी स्मृतियां, आदर्श और प्रेरणा हमेशा हमारे साथ रहेगी तथा देश की भावी पीढ़ियों को युगों-युगों तक मानवता व सर्वजन हिताय का पाठ पढ़ाएगी।
राष्ट्रनायक स्व. वाजपेयी जी ना सिर्फ भारतीय राजनीति के अलंकार थे, बल्कि उनके अटल इरादे और बुलंद हौसले सड़क से लेकर संसद तक लोकतंत्र का मान बढ़ाते थे।
पूर्व जिला सुरेश चन्द जैन ने कहा किझूठे जनघोषणा पत्र के लोक लुभावने 426 वादे कर धोखे व फरेब के बल पर मात्र 0.5 फीसदी मत अधिक लेकर बनी कोंग्रेस सरकार के 365 दिन,52 सप्ताह (1 वर्ष) आम जनता के लिए दुःखदायी और कष्टदायी साबित हुआ।
किसानों का सम्पूर्ण कर्ज 10 दिन में माफ करना, शिक्षित बेरोजगारों को प्रतिमाह 3500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देना, लगभग 1 लाख 50 हजार संविदा कर्मियों को नियमित करना,1लाख से अधिक सरकारी रिक्त पदों पर भर्ती करने का सब्ज बाग असत्य साबित हुआ।
पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष मथुरिया ने कहा कि365 दिन में आमजन जर्जर कानून व्यवस्था, अपराधियों व उच्च पदों पर बैठे लोगों गठजोड़ के कारण आमजन दहशतगर्दी में रहा। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट ने राजस्थान में कानून व्यवस्था की बखिया उधेड़ डाली।
राजेन्द्र शेखपुरा ने कहा कि राज्य सरकार की विफल आर्थिक नीतियों के कारण से न केवल विकास का पहिया थमा रहा, बल्कि पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वीकृति विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व परियोजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से बंद कर राजस्थान के माथे पर पिछड़े राज्यों में शामिल होने का कलंक लगाने का शर्मनाक कार्य किया है।
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिओम पटेल ने कहा किराज सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरी तरह विफल रहा है। कांग्रेस के राज्य में हर व्यक्ति अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है। चुनाव के दौरान कांग्रेस ने बड़े-बड़े वादे किए लेकिन एक भी घोषणा को पूरी नहीं की, संपूर्ण कर्ज माफी का वादा पूरा नही कर किसानों को तो कांग्रेस ने छला है।आगामी पंचायतीराज चुनाव में आमजन किसान कांग्रेस को करारा जवाब देगा।युवाओं को भी बेरोजगारी भत्ते के नाम पर भी कुछ नहीं मिला है जिससे युवा वर्ग भी कांग्रेस के धोखे का शिकार हुए हैं।प्रदेश में कानून व्यवस्था भी पूरी तरह से बिगड़ चुकी हैं व आये दिन दलितों व महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस सरकार का एक साल का कार्यकाल पूणतः विफल रहा है।सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर सरकार अपने कार्यकाल का झूठा गुणगान कर रही हैं।
मंच संचालन जिला महामंत्री मनोज बंसल ने किया।मंचासीन अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया।
उक्त जानकारी भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुनकटा ने दी।
इस दौरान कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
The post स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती ”राष्ट्रीय सुशासन दिवस” के रूप में मनाई – सवाई माधोपुर appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a5%87/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b5-%25e0%25a4%25b6%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%259f%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2587
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें