263 बालक बालिकाओं को जर्सियो का वितरण – वजीरपुर
वजीरपुर, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र फुलवाड़ा पेपट में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलवाड़ा पेपट और राजकीय प्राथमिक विद्यालय मठ गोस्वामी के समस्त 263 बालक बालिकाओं को जर्सी मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी वृजेन्द्र सिंह मीणा और मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी महेश मीणा के कर कमलों द्वारा वितरित की गई। जिनको पाकर बालक बालिकाओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी वृजेन्द्र मीणा ने कहा कि सभी बालक पढ़ाई पर ध्यान दें और समाचार पत्रों प्रतिदिन पढ़ें। विद्यालय प्रभारी वल्लभराम को निर्देश दिए कि समाचार पत्र का प्रतिदिन बालकों प्रमुख समाचार बताएं। विद्यालय के प्रधानाचार्य वल्लभराम मीणा ने बताया कि इस कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी वृजेन्द्र मीणा मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी महेश मीणा, सेवा राम राजोरा, शिमोल मीणा, वृजलाल मीणा, रामनिवास मीणा, हरसहाय मीणा, ओमप्रकाश मीणा, धारा सिंह, शिम्भू दयाल माली, मनोज कुमार, सुरेश गर्ग, कमलेश शर्मा, ज्योति गुप्ता,पीयूष कुमार जैमिनी,उषा शर्मा,ललीता अरोड़ा, हरसहाय शर्मा, जयप्रकाश शर्मा,अमृतलाल जाटव, बलराम शर्मा, कैलाश चन्द, श्रीराम, द्वारिकाप्रसाद, जयसिंह, कालूराम, श्रीकिशन पटेल और राम स्वरुप सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रभारी द्वारा सभी का आभार प्रकट किया।
मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी महेश मीणा ने कहा कि शिक्षा के विना कुछ नहीं है। आज तहसील में फुलवाड़ा पेपट प्रथम स्थान पर है। हमारे विधायक रामकेश मीणा ने घोषणा की है कि जो बालक बालिका गंगापुर सिटी विधानसभा में टाॅप रहेंगे उनको हवाई यात्रा नि: शुल्क कराई जावेगी। हम चाहते हैं कि यह सोभाग्य यहां के बालकों को मिले।
The post 263 बालक बालिकाओं को जर्सियो का वितरण – वजीरपुर appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/263-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%95-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=263-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2593%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b-%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25af%25e0%25a5%258b
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें