सेवापुरी में वार्षिक क्रीड़ा समारोह के अन्तर्गत आज अन्तर्कक्षा बालीबाल का आयोजन हुआ

सेवापुरी, ०५ दिसंबर २०१९, पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय सेवापुरी वाराणसी में वार्षिक क्रीड़ा समारोह की श्रृंखला में के अन्तर्गत आज अन्तर्कक्षा बालीबाल का आयोजन हुआ, जिसमें महाविद्यालय की कक्षावार टीमों ने प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम क्रीड़ा प्रभारी डॉ सौरभ सिंह ने आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो यशोधरा शर्मा, प्राचार्य, राजकीय बालिका महाविद्यालय सेवापुरी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।, तदुपरान्त मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो यशोधरा शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन, दिनचर्या और आचरण को अनुशासित करता है। इस प्रतियोगिता में बी ए द्वितीय ने प्रथम, एम ए ने द्वितीय और बी ए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,। डॉ कमलेश कुमार वर्मा और डॉ सौरभ सिंह ने रेफरी का दायित्व निर्वहन किया, जबकि टीमों के कोच प्रो घनश्याम कुशवाहा और डॉ कमलेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां बताई। इस अवसर पर सुश्री गीता रानी शर्मा, डॉ रविप्रकाश गुप्ता, डॉ रामकृष्ण गौतम, डॉ अर्चना गुप्ता, डॉ आशा, डॉ सर्वेश कुमार सिंह, श रामकिंकर सिंह, डॉ मिथिलेश कुमार मिश्रा, श्री मिट्ठू एवं लाइन रेफरी एकता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका का निर्वाह किया।

The post सेवापुरी में वार्षिक क्रीड़ा समारोह के अन्तर्गत आज अन्तर्कक्षा बालीबाल का आयोजन हुआ appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b7%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली