पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन – लखनऊ
पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ, सोमवार सुबह उप्र. पुलिस भर्ती के बचे करीब पांच हजार महिला-पुरुष अभ्यर्थी पुलिस भर्ती बोर्ड पहुंच गए। वहां खूब हंगामा काटा। पुलिस ने लाठी-डण्डे फटकार कर इन्हें खदेड़ दिया। नाराज अभ्यर्थी इको गार्डन पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। अभ्यर्थी अक्षय प्रकाश मिश्र ने बताया कि अभ्यर्थियों का हाईकोर्ट में मामला लंबित है। सरकार जवाब दाखिल करने में हीलाहवाली कर रही है। सरकार अभ्यर्थियों का भविष्य बर्बाद कर रही है। बोर्ड ने अभिलेखों के परीक्षण में देरी की है। प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थी पंकज मिश्रा,आशीष कुमार,वैभव मिश्रा,गोविंद,पुष्पराज,एपी मिश्रा,शांभवी,सरला,अर्शी,सुमन आदि शामिल रही। सभी ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उप्र पुलिस भर्ती 2015-16 अभ्यर्थियों ने सोमवार को पहले पुलिस भर्ती बोर्ड पर हंगामा किया। उसके बाद वहां से भगाए गए यह अभ्यर्थी आलमबाग के इकोगार्डन में जा पहुंचे। अभ्यर्थियों ने सरकार और प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों की पुलिस के साथ नोंकझोंक और झड़प हुई। हंगामा बढ़ने पर भारी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसीएम तृतीय द्वारा अभ्यर्थियों की बोर्ड के अध्यक्ष से वार्ता के आश्वासन के बाद यह शांत हुए।
The post पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन – लखनऊ appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%bf%e0%a4%af/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b8-%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%25ad%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25af
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें