Indian Railways : बांद्रा-कानपुर और गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन
गर्मियों के सीजन में रेलवे ने बांद्रा-कानपुर अनवरगंज और गोरखपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। बांद्रा-कानपुर दोनों ओर से 10-10 तथा बांद्रा-गोरखपुर 11-11 फेरे करेगी।
गाड़ी संख्या 09191 बांद्रा से 14 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार सुबह 4:55 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 7 बजे कानपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09192 कानपुर से 15 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार सुबह 8:40 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 11:55 बजे बांद्रा पहुंचेगी।
बांद्रा से आते समय कोटा में इस ट्रेन का समय शाम 6:40 बजे रहेगा। इसी तरह कानपुर से आते समय कोटा में यह ट्रेन रात 8:40 बजे पहुंचेगी।
रास्ते में ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, बड़ौदा, गोधरा, रतलाम, नागदा, शामगढ़, भवानीमंडी, गंगापुर, इंदौर, भरतपुर, आगरा, मथुरा, कासगंज तथा फैजाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।
गोरखपुर-बांद्रा
इसी तरह गाड़ी संख्या 05053 गोरखपुर से 15 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार सुबह 4:10 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05054 बांद्रा से 16 अप्रैल से प्रत्येक शनिवार शाम 7:25 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 6.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
गोरखपुर से आते समय कोटा में यह ट्रेन रात 1:45 बजे पहुंचेगी। बांद्रा से आते समय कोटा में इस ट्रेन का समय सुबह 8:40 बजे रहेगा।
रास्ते में ट्रेन बोरीवली, वापी, भरूच, बड़ौदा, गोधरा, रतलाम, गंगापुर, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंटर, ऐशबाग, बाराबंकी गोंडा, बस्ती तथा खलीलाबाद स्टेशनों पर भी रुकेगी।
पोस्ट Indian Railways : बांद्रा-कानपुर और गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन पहले G News Portal पर दिखाई दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें