Rajasthan : बिगड़ती कानून-व्यवस्था और करौली में एक तरफा कार्यवाही पर राज्यपाल को भाजपा का ज्ञापन।

Rajasthan : बिगड़ती कानून-व्यवस्था और करौली में एक तरफा कार्यवाही पर

राज्यपाल को भाजपा का ज्ञापन।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया के नेत्रत्व में करौली में हुई हिंसा और प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा नेताओं ने राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में भाजपा ने  राज्यपाल कलराज मिश्र से कहा कि सरकार की कार्यवाही एक तरफा है। ज्ञापन में कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग रखी गई है।

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के दिग्गजों का जमावड़ा था। राज्यसभा सदस्य ओम प्रकाश माथुर, डॉ किरोड़ी लाल मीणा, भाजपा विधायक दल के उप नेता राजेंद्र राठौड़, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी,लोकसभा सदस्य जसकौर मीणा, मनोज राजोरिया, सुखबीर सिंह जौनपुरिया, रंजीता कोली सहित विभिन्न नेता मौजूद रहे।

पोस्ट Rajasthan : बिगड़ती कानून-व्यवस्था और करौली में एक तरफा कार्यवाही पर राज्यपाल को भाजपा का ज्ञापन। पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली