Sawai Madhopur : घर घर मंगलाचार के तहत नाटिका मंचन

Sawai Madhopur : घर घर मंगलाचार के तहत नाटिका मंचन

सवाई माधोपुर 9 अप्रैल। जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में उनके सिद्धांतों को दिगंबर जैन महिला संगठनो द्वारा विभिन्न प्रेरणास्पद कार्यक्रमों के जरिये घर-घर मंगलाचार कर प्रचारित किया जा रहा है।
सकल दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि शुक्रवार को श्रीदिगंबर जैन महासमिति महिला संभाग की अध्यक्ष अनिता संघी के सानिध्य में शहर में मंगलाचार कार्यक्रम किया गया। जिसमें महिलाओं ने तीर्थंकर बालक की माता त्रिशला द्वारा महावीर के जन्म से पूर्व गर्भ में देखे गए सोलह स्वप्नों के दृश्य व उनके मंगलकारी फलादेश का मंचन किया। इस अवसर पर महासमिति की महिलाएं काफी संख्या में मौजूद थी।

पोस्ट Sawai Madhopur : घर घर मंगलाचार के तहत नाटिका मंचन पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली