Alwar : महंगी शराब के नशे में देता था घूसखोर पहाड़िया मंथली की धमकी।

Alwar : महंगी शराब के नशे में देता था घूसखोर पहाड़िया मंथली की धमकी।

अलवर के पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया (IAS) को एसीबी ने रिश्वत के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया था। इसके साथ एक आरएएस अधिकारी अशोक सांखला और दलाल नितिन को भी पकड़ा गया था। एसीबी ने पूर्व कलेक्टर के घर की तलाशी ली तो अधिकारी भी चौंक गए। पहाड़िया के घर महंगी शराब की 35 बोतलें मिली हैं। इनकी कीमत करीब 1 लाख रुपए है। एसीबी के अधिकारियों का कहना है कि पूर्व डीएम शराब पीकर फर्म के अधिकारियों को मंथली देने के लिए भी धमकाता था।

एसीबी की कार्रवाई के बाद पहाड़िया की तबीयत खराब होने लगी। जब उसे जेल ले जाया जा रहा था तो अचानक बीपी बढ़ गया। इसके बाद करीब 3 बजे उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। आरएएस अधिकारी अशोक सांखला के घर से भी शराब की बोतलें बरामद की गई हैं।

पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया का ट्रांसफर 14 अप्रैल को ही हो गया था। इसके बाद भी वे 10 दिन से कलेक्टर बंंगले में थे। इतने दिन से वे वसूली की रकम लेने के लिए बंगला भी नहीं छोड़ रहे थे। उन्होंने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे बनाने वाली कंपनी से 4 महीने के लिए 16 लाख रुपए मांगे थे। 5 लाख रुपए पहले ले चुके थे। शनिवार को आरएएस अधिकारी अशोक सांखला के पास शिकायतकर्ता रुपए लेकर पहुंचा था। यहां से यह रुपए दलाल नितिन को दिए गए। इस पर रास्ते में ही एसीबी ने दलाल को गिरफ्तार कर लिया।

घर में लाखों रुपए की महंगी शराब
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर आवास से एक्सआर 21 और जानी वॉकर समेत टीचर, बैग पाइपर, ओल्ड मॉन्क जैसे ब्रांड की बोतलें मिली हैं। पहाड़िया रुपए समय से भिजवाने के लिए धमकाते थे। बताया जा रहा है कि एसीबी टीम को पहाड़िया के जयपुर आवास से भी बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें मिली हैं। इनकी कीमत 16 हजार रुपए से लेकर 60 हजार रुपए तक बताई जा रही है। अब एक्साइज एक्ट में कार्रवाई की तैयारी चल रही है। एसीबी के एएसपी विजय सिंह ने बताया कि पूर्व कलक्टर नन्नूमल पहाड़िया को रविवार को एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद तीनों को जेल भेजा जा सकता है।

पोस्ट Alwar : महंगी शराब के नशे में देता था घूसखोर पहाड़िया मंथली की धमकी। पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: डीए का भुगतान सितम्बर माह में एरियर के साथ होगा – मुकेश गालव

कन्हैया दंगल पौराणिक कथाएं सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

खंडार तहसीलक्षेत्र मे मौसम के तीखे तेवर से किसानों की फसल को पहुंचा बडा आघात।