केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के लिए निलंबित नहीं की गई हैं एयर कुरियर सेवाएं
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के लिए एयर कुरियर सेवाएं निलंबित नहीं की गई हैं। ये सेवाएं जुलाई, 2010 से ही अब तक निरंतर जारी हैं। एयर इंडिया के निजीकरण के परिणामस्वरूप सीमा सुरक्षा बल द्वारा संबंधित निविदाओं को अंतिम रूप देने में थोड़ी देरी हुई। गृह मंत्रालय (एमएचए) एयर इंडिया द्वारा इन सेवाओं को जारी रखने के लिए अपनी मंजूरी पहले ही दे चुका है। संबंधित निविदा को भी अंतिम रूप दे दिया गया है और इस बारे में आदेश जारी किए जा रहे हैं।
हवाई यात्रा के मद में बकाया राशि का भुगतान भी नियमानुसार कर दिया जाएगा।
.
***
एमजी/एएम/आरआरएस
पोस्ट केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के लिए निलंबित नहीं की गई हैं एयर कुरियर सेवाएं पहले G News Portal पर दिखाई दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें