सरकार ने 30 सितंबर 2022 तक कपास के आयात पर सभी सीमा शुल्क में छूट दी

सरकार ने जनहित में कदम उठाते हुए कपास की कीमत कम करने के लिए कपास के आयात पर सीमा शुल्क में छूट देने का फैसला किया है। इस छूट से पूरे कपड़ा क्षेत्र- धागा, परिधान आदि सभी को लाभ होगा। साथ ही उपभोक्ताओं और वस्त्र उद्योग को राहत मिलेगी।

उद्योग कच्चे कपास पर 5 फीसदी मूल सीमा शुल्क (बीसीडी) और 5 फीसदी कृषि अवसंरचना और विकास उपकर (एआईडीसी) हटाने की मांग कर रहा था।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने कपास आयात के लिए सीमा शुल्क और कृषि अवसंरचना विकास उपकर से छूट को अधिसूचित किया है। यह अधिसूचना 14 अप्रैल 2022 से प्रभावी होगी और 30 सितंबर 2022 तक लागू रहेगी।

कच्चे कपास पर आयात शुल्क हटाने का भारत में कपास की कीमतों पर लाभदायक प्रभाव होना चाहिए।

****

एमजी/एएम/एएस

पोस्ट सरकार ने 30 सितंबर 2022 तक कपास के आयात पर सभी सीमा शुल्क में छूट दी पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: डीए का भुगतान सितम्बर माह में एरियर के साथ होगा – मुकेश गालव

कन्हैया दंगल पौराणिक कथाएं सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

खंडार तहसीलक्षेत्र मे मौसम के तीखे तेवर से किसानों की फसल को पहुंचा बडा आघात।