Sawai Madhopur : विधायक का जनसुनवाई आपके द्वार कार्यक्रम जारी
Sawai Madhopur : विधायक का जनसुनवाई आपके द्वार कार्यक्रम जारी
सवाई माधोपुर 9 अप्रैल। मुख्यमंत्री सलाहकार व सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार का जनसुनवाई आपके द्वार कार्यक्रम लगातार चल रहा है।
विधायक दानिश ने सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर 14, 13 एवं 54 में जनसुनवाई की। इस दौरान नगर परिषद सभापति विमल चन्द महावर, आयुक्त नवीन भारद्वाज, जिला रसद अधिकारी, जल, विद्युत, रूडिप, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आदि साथ रहे।
जनसुनवाई के दौरान वार्ड 13 के वासियों ने उनका स्वागत करते हुए पेयजल, सड़क व नाली की समस्या से अवगत करवाया। इस पर उन्होंने नगर परिषद के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने वार्ड 14 व 54 का दौरा किया। दोपहर बाद ग्राम मलारना स्टेशन, बिलोली नदी, बाड़ बिलोली, मकसुदनपुरा, पीलवा नदी, बिच्छीदौना एवं बाड़ बिच्छीदौना क्षेत्र का दौरा कर समस्याएं सुनी तथा साथ में मौजूद विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पोस्ट Sawai Madhopur : विधायक का जनसुनवाई आपके द्वार कार्यक्रम जारी पहले G News Portal पर दिखाई दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें