Karauli : पुलिस सुरक्षा में खुले बाजार, बढ़ी चहल पहल।

Karauli : पुलिस सुरक्षा में खुले बाजार, बढ़ी चहल पहल।

करौली शहर में 2 अप्रैल को शोभायात्रा पर पथराव और आगजनी-तोड़फोड़ की घटना के बाद से कर्फ्यू जारी है। जिला प्रशासन ने कर्फ्यू को 12 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। इस बीच सोमवार को कर्फ्यू में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ढील दी गई है। हालांकि जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर बैन है, जिससे डिजिटल लेनदेन और ऑनलाइन शिक्षण बाधित हो रहा है। कर्फ्यू में 8 घंटे की ढील के दौरान बाजारों में सभी दुकानें खुली हैं। इससे बाजारों में चहल-पहल बनी हुई है। प्रशासन की ओर से कर्फ्यू में दी जा रही ढील से आमजन काफी राहत महसूस कर रहा है।

कर्फ्यू में बढ़ रही ढील के बाद बाजारों में धीरे-धीरे ग्राहकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। कर्फ्यू में ढील से व्यापारी और दुकानदार खुश हैं। उनका कहना है कि आगामी दिनों में शादी-विवाह का सीजन शुरू होगा, ऐसे में इन दिनों खरीदारी भी बढ़ेगी। ढील के दौरान शहर के प्रसिद्ध मदन मोहन मंदिर में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ी है और श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। कलेक्टर राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि 11 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। लोग सामान खरीदने करने के लिए किसी भी प्रकार के वाहन का उपयोग नहीं कर सकेंगे।

पोस्ट Karauli : पुलिस सुरक्षा में खुले बाजार, बढ़ी चहल पहल। पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली