सहकारिता की भावना के साथ गुणवत्तापूर्ण दूध उपलब्ध करवाएं दुग्ध समितियां
सहकारिता की भावना के साथ गुणवत्तापूर्ण दूध उपलब्ध करवाएं दुग्ध समितियां
कलेक्टर ने दुग्ध समितियों के सचिवों के साथ वार्ता कर दिए निर्देश, सुनी समस्याएं
सवाई माधोपुर, 24 जून। जिला कलेक्टर एवं सवाई माधोपुर- करौली दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के प्रशासक राजेन्द्र किशन ने डेयरी से जुडी दुग्ध समितियों के सचिवों की बैठक लेकर सहकारिता की भावना के साथ गुणवत्तापूर्ण दूध उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने दुग्ध समितियों के सचिवों से कार्य में आ रही समस्याएं सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि दुग्ध समितियों को इस वर्ष मई तक का भुगतान किया जा चुका है। पुराने एवं बकाया लंबित भुगतान की समस्याओं का निराकरण कर शेष भुगतान भी शीघ्र करवाया जाएगा।
बैठक में उन्होंने बताया कि पूर्व के एमडी कार्यकाल से जुडी अनियमितताओं की जांच करवाई जा रही है। अनियमितता किसी भी सूरत भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने सचिवों के सुझाव पर एमडी को डेयरी में सात दिवस में इलेक्ट्रोनिक जांच मशीन लगवाने के निर्देश दिए। दुग्ध समितियों को दूध का भुगतान प्रतिमाह आवश्यक रूप से 5, 15 एवं 25 तारीख को करवाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने समितियों के सचिवों को निर्देश दिए कि दूध की मात्रा बढाई जाए, लेकिन गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझोता नहीं किया जाए। बैठक में बल्क मिल्क कूलर के संबंध में समीक्षा की गई। जिन समितियों के पास बल्क मिल्क कूलर उपलब्ध है, लेकिन उपयोग नहीं किया जा रहा है, उन्हें नोटिस दिए जाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार बल्क मिल्क कूलर के बाद भी जो समितियां दूध नहीं उपलब्ध करवा रही है, उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में 12 नए बल्क मिल्क कूलर के प्रपोजल की समीक्षा की तथा आवश्यकता के अनुसार नए प्रस्ताव लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सवाई माधोपुर दुग्ध सेंटर को चालू करने पर चर्चा की। उन्होंने दुग्ध सेंटर की मशीनों की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। समितिवार उपलब्ध करवाए जा रहे दूध की मात्रा की जानकारी ली तथा कलेक्टर ने समितियों के दूध उपलब्ध करवाने के टारगेट निर्धारित किए। बैठक में कलेक्टर ने समितियों के सचिवों से कार्यक्षेत्र में आ रही वास्तविक समस्याओं को सुना तथा समितियों के सुझावों पर अमल करने के बात कही। बैठक में कलेक्टर ने एमडी डेयरी को निर्देश दिए कि डेयरी को सहकारिता की भावना से संचालित करते हुये लाभ की स्थिति में लाने का प्रयास करें। इसके लिए सभी मिलकर समन्वित एवं संकल्पित होकर प्रयास करें। बैठक में एमडी डेयरी तथा विभिन्न दूग्ध समितियों के सचिव मौजूद रहे।
पोस्ट सहकारिता की भावना के साथ गुणवत्तापूर्ण दूध उपलब्ध करवाएं दुग्ध समितियां पहले G News Portal पर दिखाई दिया।
https://ift.tt/3zRP2CR
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें