टीकाकरण को लेकर तहसीलदार और चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग की टीम ने किया जनसंपर्क – वज़ीरपुर
टीकाकरण को लेकर तहसीलदार और चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग की टीम ने किया जनसंपर्क।
सवाई माधोपुर जिले के वजीरपुर उपखंड मुख्यालय पर आज पूरे बाजार में तहसीलदार ने शिक्षा विभाग और चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों के साथ जन संपर्क किया। बाजार में लोगों से टीकाकरण के लिए बातचीत की और समझाया। जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है उन्हें दुकान नहीं खोलने दी जाएगी । अपना टीकाकरण का पंजीकरण या प्रमाण पत्र दिखाना होगा उसे ही दुकान पर बैठने दिया जाएगा। तहसीलदार हरकेश मीणा ने बताया कि पुलिस प्रशासन, चिकित्सा और शिक्षा विभाग के साथ बाजार का दौरा किया और सभी व्यापारियों को पाबंद कर दिया गया कि जिसने भी 2 दिन के अंदर टीकाकरण नहीं करवाया है उसे दुकान नहीं खोलने दिया जाएगा और बिना मास्क के सामान नहीं दिया जाएगा और कार्यवाही की जाएगी। इसलिए सभी 2 दिन के अंदर टीका लगवा ले ऐसा संदेश सभी को दिया गया। इस मौके पर ना मस्त वाले दुकानदार और ग्राहकों को चेतावनी देते हुए तहसीलदार ने फटकार लगाई और बिना मासी के सामान नहीं देने को कहा गया.। बताया गया कि कल टीकाकरण का शिविर लगाया जा रहा है जिसमें सभी टीके लगवा लें। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम खिलाड़ी मीणा , कोविड-19 टीम प्रभारी राधेश्याम, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य मुकेश मीणा, पटवारी शरीफ खान आदि के साथ अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
देखें वीडियो
पोस्ट टीकाकरण को लेकर तहसीलदार और चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग की टीम ने किया जनसंपर्क – वज़ीरपुर पहले G News Portal पर दिखाई दिया।
https://ift.tt/3gUiroG
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें