राज्यपाल श्री कलराज मिश्र माउंट आबू पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने की अगवानी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र माउंट आबू पहुंचे
जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने की अगवानी
जयपुर, 22 जून। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र मंगलवार को ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए माउंट आबू पहुंचे। यहां वह एक सप्ताह राजभवन में प्रवास करेंगे। माउंट आबू पहुंचने पर राज्यपाल का जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाव भरा स्वागत करते हुए अगवानी की।
राज्यपाल श्री मिश्र दोपहर विमान से आबूरोड हवाई पट्टी पर पहुंचे। यहां पर विधायक सिरोही श्री संयम लोढ़ा, विधायक पिंडवाड़ा-आबू श्री समाराम गरासिया, रेवदर विधायक श्री जगसीराम कोली, अध्यक्ष नगरपालिका आबू रोड श्री मगनदान चारण, जोधपुर के संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा, पुलिस आयुक्त  श्री जोस मोहन, सिरोही के जिला कलक्टर श्री भगवती प्रसाद, पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह ने उनकी अगवानी की।
राज्यपाल ने बाद में अधिकारियों से औपचारिक बातचीत में कोरोना की स्थिति और बचाव के लिए किये जा रहे उपायों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आम जन से भी अपील की है कि मास्क आवश्यक रूप से पहनें, दूरी बनाए रखें तथा स्वच्छता नियमों की पालना करें। उन्होंने निर्धारित आयु पात्रता के अंतर्गत सभी को वेक्सिनेशन जरूर कराने का भी आह्वान किया।

पोस्ट राज्यपाल श्री कलराज मिश्र माउंट आबू पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने की अगवानी पहले G News Portal पर दिखाई दिया।



https://ift.tt/3xIfnRR

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216