कोटा थर्मल की दोनों इकाईयां बंद नहीं होंगी- स्वायत्त शासन मंत्री

कोटा थर्मल की दोनों इकाईयां बंद नहीं होंगी- स्वायत्त शासन मंत्री
स्वायत्त शासन मंत्री की ऊर्जा मंत्री और ऊर्जा सचिव से वार्ता के बाद बनी सहमत
जयपुर, 28 जून। स्वायत्त शासन मंत्री श्री शान्ति धारीवाल ने कहा है कि कोटा स्थित थर्मल की इकाई-1 और इकाई-2 बन्द नहीं होंगी।
स्वायत्त शासन मंत्री ने बताया कि कोटा थर्मल की दोनों इकाइयों के संबंध में सोमवार को ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला और प्रमुख सचिव, ऊर्जा श्री दिनेश कुमार से वार्ता हुई। वार्ता के बाद सहमति बनी की इन इकाइयों को 31 दिसम्बर 2022 तक बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 31 दिसम्बर 2022 तक केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय से पर्यावरण स्वीकृति मिली हुई है।
उन्होंने बताया कि 31 दिसम्बर 2022 तक इकाई-1 से इकाई-7 तक की सभी इकाईयां चालू रहेंगी। उन्होंने बताया कि इस अवधि से पहले राजस्थान सरकार को केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय से इस बात की स्वीकृति लेनी होगी कि वह इकाई-1 व इकाई-2 को आगे भी चलाए रखना चाहती हैं।
उन्होंने बताया कि यदि स्वीकृति मिल जाती है तो इकाई-1 व इकाई-2 को 31 दिसम्बर 2022 के बाद आगे भी चलती रहेंगी लेकिन अगर स्वीकृति नहीं दी जाती है तो इसके स्थान पर वहां राजस्थान सरकार सौलर प्लांट स्थापित करेगी, यह भी सोमवार की चर्चा में तय हो चुका है।
उन्होंने कहा कि कोटा के आधारभूत विकास को गति देकर यहां के प्रमुख संस्थानों की निरंतरता बनाये रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कोटा में पर्यटन विकास की विपुल सम्भावनाओं को केंद्र में रखकर कार्य प्रगति पर है। उनके पूरा होने पर कोटा में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ विश्वस्तरीय पहचान भी बनेगी।

पोस्ट कोटा थर्मल की दोनों इकाईयां बंद नहीं होंगी- स्वायत्त शासन मंत्री पहले G News Portal पर दिखाई दिया।



https://ift.tt/3x2E77H

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: डीए का भुगतान सितम्बर माह में एरियर के साथ होगा – मुकेश गालव

कन्हैया दंगल पौराणिक कथाएं सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

खंडार तहसीलक्षेत्र मे मौसम के तीखे तेवर से किसानों की फसल को पहुंचा बडा आघात।