महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ने किया  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजगढ का औचक निरीक्षण

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ने किया
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजगढ का औचक निरीक्षण
जयपुर, 22 जून। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री एवं अलवर जिले की प्रभारी श्रीमती ममता भूपेश ने मंगलवार को अलवर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजगढ का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
श्रीमती भूपेश ने निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी से सीएचसी में कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि सीएचसी में तैयार किए जा रहे 10 बैड के आईसीयू को शीघ्र तैयार करायें। उन्होंने निर्देश दिये कि ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कार्यवाही को तेजी से पूर्ण करायें तथा स्टाफ को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर चलाने का प्रशिक्षण दिलाए। उन्होंने निर्देश दिये कि सीएचसी के लिए आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था कराये जिसके लिए विधायक निधि कोष एवं सीएसआर का सहयोग लेे।
उन्होंने सीएचसी में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में एवं सीएचसी की चिकित्सकीय व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारी उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया। इस दौरान  जिला कलक्टर श्री नन्नूमल पहाडिया ने विश्वास दिलाया कि दिए गए निर्देशों की पालना शीघ्र कराई जाएगी।

पोस्ट महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ने किया  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजगढ का औचक निरीक्षण पहले G News Portal पर दिखाई दिया।



https://ift.tt/3wVn1so

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

नशा मुक्त राजस्थान की मुहिम में सी.आई.डी. अपराध शाखा की बड़ी कार्यवाही