भेड़ निष्क्रमण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएः कलेक्टर

भेड़ निष्क्रमण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएः कलेक्टर
सवाई माधोपुर, 24 जून। जिले में भेड़ निष्क्रमण के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं संबंधी बैठक जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में हुई। बैठक में कलेक्टर ने भेड निष्क्रमण के दौरान आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भेड़ पालकों के कोविड वैक्सीनेशन किए जाने, राशन की उपलब्धता के लिए राशन दुकानदारों को निर्देश जारी करने, पशुओ के लिए दवा, चेक पोस्ट स्थापित करने के संबंध में निर्देश दिए। जिले में 1 जुलाई से 31 अक्टूबर के बीच भेड निष्क्रमण प्रस्तावित है।
कलक्टर ने कहा कि जिले में भेड़ पालकों के प्रवेश के साथ ही एन्ट्री प्वाईंट पर स्थापित चेक पोस्ट पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेड़ पालकों के कोविड वैक्सीनेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि भेड़ निष्क्रमण के दौरान प्रतिवर्ष की भांति नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा जो 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट के दूरभाष नंबर 07462-220201 पर कार्यशील रहेगा। इसी क्रम में भेड़ निष्क्रमण मार्ग पर चार स्थान गंगापुर सिटी डेयरी के निकट, उघाडमल बालाज, भाडोती एवं कुस्तला में चेक पोस्ट स्थापित की जाएगी। जहां भेड़ों के लिए दवा व टीका की व्यवस्थाएं, भेड़ पालकों को रसद सामग्री का आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं जिससे भेड़ निष्क्रमण शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो। कलक्टर ने रसद विभाग को भेड़ पालकों को रसद की उपलब्धता करने, पुलिस विभाग को कानून व शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जाब्ता तथा मोबाइल दल लगाने, भेड़ पालकों को भेड़ निष्क्रमण मार्ग में पेयजल व्यवस्था संबंधी निर्देश प्रदान किए। इसी प्रकार अधिक बरसात की स्थिति में मार्ग में पडने वाले विद्यालय आदि के भवनों में इन्हंे रूकने के संबंध में विद्यालय भवन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि भेड निष्क्रमण के दौरान जो मार्ग सुनिश्चित किया गया है, उसी मार्ग से निष्क्रमण हो।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पशुपालन विभाग के अधिकारी इनसे लगातार समन्वय रखें तथा निर्धारित रूट चार्ट की कठोरता से पालना करवायें, चैक पोस्ट पर सभी व्यवस्थायें सुचारू रखें। बैठक में भेडपालकों के प्रदेश अध्यक्ष होताराम देवासी ने ऑन लाइन जूम सॉफ्टवेयर से जुडकर निष्क्रमण के दौरान प्रशासन से अपेक्षाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ सूरज सिंेह नेगी, डॉ ओमप्रकाश गुप्ता, डॉ ज्योति गुप्ता,पुलिस उपाधीक्षक नारायण तिवाडी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम बैरवा, एसीएफ पंकज कसाना, अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ कैलाश सोनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

पोस्ट भेड़ निष्क्रमण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएः कलेक्टर पहले G News Portal पर दिखाई दिया।



https://ift.tt/3x6bKVS

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216