राजसमन्द में भाणा में होगा स्टेडियम निर्माण
राजसमन्द में भाणा में होगा स्टेडियम निर्माण
राजसमन्द 20 मई। कोरोन महामारी के बीच आम जनता और क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लिए केंद्र सरकार से एक बड़ी और सुखद खबर आई है।
सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि खेल स्टेडियम के लिए भूमि आवंटन की लंबे समय से प्रतीक्षा थी, जो आज पूरी हुई। अब दूसरे चरण में जल्दी ही केंद्र द्वारा बजट स्वीकृत करवा कर स्टेडियम निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। यह मोदी सरकार की राजसमन्द के खेल प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात है जिसके लिए खेल जगत, युवा वर्ग में खुशी का माहौल है।
मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि केंद्र की योजनानुसार भूमि आवंटन की प्रथम प्रक्रिया पूरी होने के बाद द्वितीय चरण में तख्मीनानुसार केंद्र सरकार बजट स्वीकृति और वित्तीय स्वीकृति जारी कर टेंडर प्रक्रिया द्वारा कार्य का शुभारंभ किया जाएगा।
पोस्ट राजसमन्द में भाणा में होगा स्टेडियम निर्माण पहले G News Portal पर दिखाई दिया।
https://ift.tt/3f5cOTx
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें